माल परिवहन में लगे ट्रक कारोबारियों की सहूलियत के लिए ब्लैकबक ने बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह देशभर के 30 लाख से अधिक ट्रक मालिकों को फ्री में FASTag देगी। खास बात यह है कि FASTag का डिलिवरी घर होगी। कंपनी ने कहा है कि 31 दिसंबर 2019 तक ट्रक मालिकों को फ्री में FASTag उपलब्ध कराया जाएगा।
4-5 दिन में हो जाएगी डिलिवरी
ब्लैकबक के एक बयान के मुताबिक अप्लाई करने के 4-5 दिन बाद कंपनी FASTag को ट्रक मालिकों को घर डिलिवरी कर देगी। ब्लैकबक से FASTag लेने के लिए ट्रक मालिकों को गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से BOSS एप को डाउनलोड करना होगा। एप को डाउनलोड करने के बाद जरूरी जानकारी भरने के बाद कंपनी आपके घर पर फास्टैग की डिलिवरी कर देगी।
फ्री फास्टैग्स उपलब्ध कराने के लिए ब्लैकबक ने आईडीएफसी बैंक और यस बैंक के साथ साझेदारी की है। फास्टैग उपलब्ध कराने के अतिरिक्त ब्लैकबक ने ट्रक मालिकों की किसी समस्या के समाधान के लिए 24/7 कॉल सेंटर भी बनाया है।
गौरतलब है कि सरकार ने 01 दिसंबर 2019 से गाड़ियों पर Fastag लगाना अनिवार्य कर दिया है और सरकार इसे कई जगहों पर मुफ्त बेच भी रही है। फास्टैग के जरिये लोग अब टोलप्लाजा पर कैश की बजाय वॉलेट के जरिये पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए कई टोलप्लाजा पर Fastag को स्कैन करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (RFID) लगाई जा रही हैं