होंडा कार्स अपनी फ्लैगशिप SUV, CR-V पर पूरे पांच लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है यह डिस्काउंट CR-V के डीजल मॉडल (1.6 4WD 9AT) पर दिया जा रहा है जबकि CR-V के डीजल मॉडल (1.6 2WD 9AT) पर चार लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। देखा जाए तो इस साल का यह सबसे बड़ा डिस्काउंट है। साथ ही आप छूट सिर्फ 2018 और 2019 में मैन्युफैक्चर हुई गाड़ियों पर ही मिलेगा।
Hyundai अपनी लग्जरी एसयूवी Tucson पर पूरे दो लाख रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इसमें 1.25 लाख तक कैश डिस्काउंट और 75 हजार रुपए एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
मारुति सुजुकी अपने एसक्रॉस मॉडल पर 1.12 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है, इसमें 50 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 30 हजार एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर पांच साल की वॉरंटी शामिल है। जबकि ब्रेजा पर लगभग एक लाख तक की बचत की जा सकती है।
फॉक्सवैगन अपनी हैचबैक कार POLO पर 81 हजार रुपए तक कैश और 20 हजार रुपर तक एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा जीप कंपास डीलर लेवल पर 1.5 लाख से लेकर 1.75 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। महिंद्रा एक्सयूवी 500 पर एक लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। वैसे इस समय एक नई कार खरीदने का इससे बेहतर मौका शायद आगे कभी मिले, क्योंकि इस समय जो डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं वो दिवाली के बाद हो सकता है कम हो जाएं।