फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benelli ने भारत में लॉन्च की लिजेंड Leoncino 500 बाइक, 10 हजार रुपये में करें बुकिंग

Tue, 06 Aug 2019 01:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Benelli Leoncino 500 - फोटो : Benelli
विज्ञापन

प्रसिद्ध इटैलियन बाइक बेनेली का मालिकाना हर चीन की झेजियांग कियानजियांग मोटरसाइकिल ग्रुप ने भारत में अपनी लिजेंड बाइक Benelli Leoncino 500 को भारत में लॉन्च किया है। हालांकि विदेश में इस बाइक के तीन वेरियंट स्टैंडर्ड, ट्रैल और स्पोर्ट आते हैं, लेकिन कंपनी ने भारत में इसका स्टैंडर्ड वेरियंट ही बाजार में उतारा है।

विज्ञापन

 

पांच साल की अनलिमिटेड किमी की वारंटी

कंपनी ने Benelli Leoncino 500 की बुकिंग भी शुरू कर दी है, बुकिंग को ऑनलाइन बुक कराया जा सकता है। मात्र 10 हजार रुपये जमा करवा कर बेनेली की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। वहीं कंपनी अपनी मोटरसाइकिल पर पांच साल की अनलिमिटेड किमी की वारंटी ऑफर कर रही है। कंपनी ने इसे 4.97 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

499.6 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन सिलेंडर इंजन

कंपनी ने इस बाइक में 499.6 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन सिलेंडर इंजन लगाया है, जो 47.6 बीएचपी की पावर और 45 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक ट्यूबलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बेस्ड है। बाइक के सस्पेंशन सेटअप की बात करें, तो फ्रंट में 50 एमएम के यूएसडी फॉर्क और पीछे की तरफ प्री-लोड एडजस्टेबल मोनो शॉक सेटअप लगाया गया है।
 

TRK502 से 31 हजार रुपये सस्ती

कंपनी ने बाइक में 17 इंच के व्हील्स दिए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम के लिए कंपनी ने फ्रंट में 320 एमएम के ट्विन डिस्क और पीछे 260 एमएम के डिस्क दिए हैं। कीमतों की बात करें, तो बेनेली की यह टूरिंग बाइक TRK502 से 31 हजार रुपये सस्ती है। हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद TRK502 की कीमत 5.10 लाख रुपये हो गई है।   
 
विज्ञापन

बेनेली इटैलियन नहीं, बल्कि है चीनी

लियोनसिनो 500 को सीकेडी (अलग-अलग हिस्से) के रूप में इंपोर्ट किया जाएगा और हैदराबाद यूनिट में इसकी असेंबलिंग की जाएगी। यह मोटरसाइकिल भारत में दो रंगों लाल और स्टील ग्रे में उपलब्ध होगी। इटली की यह बाइक निर्माता कंपनी 2005 में चीन के कियानजियांग समूह हिस्सा बन गई थी। 1911 में स्थापित हुई बेनेली की बाइक्स की कई रेसिंग चैंपियनशिप्स भी जीत चुकी हैं। कियानजियांग समूह चीन के सबसे बड़े दो पहिया निर्माता समूहों में शामिल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें