Benelli India: Benelli India (बेनेली इंडिया) ने देश में अपनी जल्द लॉन्च होने वाली क्रूजर मोटरसाइकिल 502C की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 10 हजार रुपये की राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। Benelli 502C बाइक को बुक करने के लिए कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे बुक किया जा सकता है। Benelli 502C बाइक इस महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च की जा सकती है। जो अपने सेगमेंट में Kawasaki Vulcan S और Royal Enfield Interceptor INT650 जैसी मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी और ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी।
फीचर्स
बेनेली की आनेवाली बाइक के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रमुख तौर पर लो-स्लंग हेडलाइट, ट्विन-पॉड एग्जॉस्ट कैनिस्टर, 21.5-लीटर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सैडल और रियर-फेंडर-माउंटेड नंबरप्लेट शामिल हैं। वहीं इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फुल एलईडी लाइटिंग मिलेगी। स्टाइल के लिहाज से 502C को थोड़ा कम और लंबा पावर क्रूजर स्टांस मिलता है जो कि डुकाटी डायवेल के बहुत करीब लगता है। इसके डिजाइन की प्रमुख हाइलाइट्स में एक बीफ यूएसडी फोर्क, एक्सपोज़् ट्रेलिस फ्रेम और ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल हैं।
इंजन और पावर
नई Benelli 502C मोटरसाइकिल QJ SRV500 का रीबैज्ड वर्जन है, जिसे पिछले साल टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गईं थीं। कंपनी ने फिलहाल 502C क्रूजर बाइक की टेक्निकल डिटेल्स को आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक में 500cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिल सकता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 46.8 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 46 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
बाइक के दोनों व्हील्स 17-इंच के होंगे। ब्रेकिंग के लिए अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स और रियर में मोनो शॉर्क दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल रोटर होगा। बाइक में सुरक्षा किट में एक डुअल-चैनल ABS यूनिट शामिल होगा। नए 2021 बेनेली 502C क्रूजर की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है।