Benelli ने अपनी ऑल-न्यू Benelli 302R मोटरसाइकिल को ग्लोबली अनवील किया है। Benelli की इस एंट्री लेवल फुल-फेयर्ड मोटरसाइकिल में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। अपडेटेड मोटरसाइकिल अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी लग रही है।
लुक और डिजाइन
ऑल-न्यू Benelli 302R मोटरसाइकिल के एक्सटीरियर लुक की बात करें तो इसमें शार्प लुक वाले बॉडी पैनल्स दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट हेडलैंप को भी अपडेट किया गया है और अब इसमें वर्टिकल प्रोजेक्टर लैंप लगाए गए हैं। बाइक के दोनों तरफ LED टर्न इंडिकेटर्स लगाए गए हैं। बाइक में दिया गया फ्यूल टैंक पहले के मुकाबले ज्यादा मस्क्यूलर और ऊंचा है। यह राइडर सीट के साथ पूरी तरह से मेल खाता है जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फ्लैट है। बाइक का टेल सेक्शन भी पहले की तुलना में ज्यादा शार्प और आकर्षक दिखाई दे रहा है। मोटरसाइकिल की एग्जॉस्ट यूनिट पुराने मॉडल के जैसी ही है।
हल्की हुई बाइक
कंपना के मुताबिक नई Benelli 302R बाइक के फ्रेम में भी बदलाव किया गया है और यह पहले की तुलना में हल्की हो गई है। कंपनी का कहना है कि नई बाइक का कुल वजन पिछले मॉडल की तुलना में 22 किलोग्राम कम हुआ है। अब इस मोटरसाइकिल का वजन करीब 182 किलोग्राम है।
इंजन
मोटरसाइकिल में पहले वाला 302 cc पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन नए बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला है। यह इंजन 34 bhp का पावर जेनरेट करता है। बाइक के पावर में मामूली कमी आई है। लेकिन चूंकि बाइक पहले के मुकाबले हल्की हो गई है, इसलिए इसका पावर-टू-वेट रेशियो काफी बेहतर हुआ है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
नई Benelli 302R मोटरसाइकिल के सस्पेंशन की बात करें तो इसमें फ्रंट में 41 mm फ्रंट फॉर्क्स मिलते हैं, जो प्री-लोड एडजस्टेबिलिटी के साथ आते हैं। इसके साथ ही मोनो-शॉक सस्पेंशन भी मिलता है जो प्री-लोडेड एडजस्टेबिलिटी के साथ आते हैं। बाइक के ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट व्हील में डुअल-डिस्क 4-पिस्टन कैलिपर और रियर में सिंगल डिस्क मिलता है।
कीमत और मुकाबला
कंपनी नई Benelli 302R मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में अगले कुछ महीनों में लॉन्च करने की योजना बना रही है। जहां तक बाइक की कीमत की बात है तो यह TRK 502 एडवेंचर बाइक की तरह काफी प्रतिस्पर्धात्मक हो सकती है। भारत में लॉन्चिंग के बाद इसका सीधा मुकाबला Kawasaki Ninja 300 मोटरसाइकिल से होगा।