फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लीटर में 36 किमी चलेगी बजाज की यह कार, बाजार में जल्द देगी दस्तक

Wed, 23 Jan 2019 06:19 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj Qute
विज्ञापन

पुणे स्थित बजाज ऑटो अगले साल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में प्रवेश करने की योजना बना रहा है। बजाज की सबसे छोटी कार Qute का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बजाज इस कार को बहुत जल्द भारत में पेश करेगी। भारतीय सड़क एंव परिवहन की मंजूरी के बाद बजाज की इस कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। मंत्रालय ने बजाज Qute को 4 व्हीकल की कैटेगरी में जगह दे दी है। 

विज्ञापन

bajaj QUTE
इसके प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा 'कंपनी की योजना अगले साल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के साथ-साथ अपने क्वाड्रिसाइकल Qute के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की है। इंजन की बात करें तो Bajaj Qute में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलेगा। जो 13 बीएचपी की पावर और 20 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे।

इसकी टॉप स्पीड 70kmph होने की उम्मीद है। कार को LPG और CNG विकल्पों में भी उतारे जाने की संभावना है। कंपनी का दावा है कि कार करीब 36 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। बजाज ऑटो ने पहले ही लगभग 20 देशों में Qute का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन नियामक बाधाओं के कारण इसे भारत में लॉन्च नहीं कर पाया है।

BAJAJ QUTE
बजाज क्यूट कार की कीमत लगभग 2.5 रुपए के आस पास होने की संभावना है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह कार मारुति की आॅल्टो से 50 से 70 हजार रुपए तक सस्ती होगी। हालांकि इस रेंज में मारुति की आॅल्टो और रेनो की कार क्विड पहले से कबजा किए हुए हैं। तो इस कार को हो सकता है भारत में ग्राहक न मिलें।

यह पूछे जाने पर कि Qute को भारत में आखिर कब लॉन्च किया जाएगा, बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि यह मार्च के आसपास हो सकता है क्योंकि कंपनी विभिन्न राज्यों में अंतिम अनुमोदन प्राप्त करने के अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

bajaj QUTE
इस कार को खरीदने का सिर्फ एक ही कारण हो सकता है और वो होगा इसका माइलेज जो कि आम आदमी की जेब पर बिल्कुल भी असर नहीं डालेगा। हालांकि क्यूट कार कई देशो में निर्यात की जा रही है। इस कार का निर्माण बजाज अपनी ऑटोरिक्शा बनाने वाली फैक्ट्री में कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें