फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 180 की नए अवतार में वापसी, कंपनी डीलरशिप पर हुई स्पॉट, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 18 Feb 2021 04:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2021 Bajaj Pulsar 180 डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। यानी इसकी लॉन्चिंग भी जल्द हो सकती है। नई 2021 Bajaj Pulsar 180 बाइक के लुक के कई बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि कंपनी ने बाइक को फिलहाल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। कंपनी की डीलरशिप पर बाइक की अनौपचारिक तरीके से बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 180 BS6 2021 - फोटो : AUTO TRAVEL TECH (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपनी दमदार बाइक Bajaj Pulsar 180 (पल्सर 180) (नेकेड) को 2021 में नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है। इस मोटरसाइकिल को मुंबई में कंपनी के एक डीलरशिप पर देखा गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बजाज जल्द ही इस बाइक को ऑधिकारिक रूप से लॉन्च करेगी। बाइक के लुक के कई बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि कंपनी ने बाइक को फिलहाल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। कंपनी की डीलरशिप पर बाइक की अनौपचारिक तरीके से बुकिंग शुरू हो गई है। डीलरशिप पर इसे बाइक को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए डिस्प्ले कर दिया गया है और इसकी टेस्ट राइड भी ली जा रही है। 
विज्ञापन

फीचर्स
नई पल्सर 180 नेकेड मोटरसाइकिल में बल्ब इंडीकेटर्स के साथ हेलोजन हेडलैंप दी गई है। जबकि बाइक के रियर में एलईडी टेल लैंप मिलता है। मोटरसाइकिल का मीटर कंसोल में एनालॉग टैकोमीटर और एक एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें बाइक की स्पीड, फ्यूल लेवल और ओडोमीटर जैसी जानकारी के बारे में पता चलता है। 

इंजन
नई 2021 Bajaj Pulsar 180 बाइक में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाली 180 सीसी एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 17 PS और 6,500 rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का वजन 145 किलोग्राम है जो सेमी-फेयर्स मॉडल की तुलना में 10 किलोग्राम हल्की है। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
नई नई पल्सर 180 के लुक में बदलाव के अलावा इसमें मैकेनिकल रूप से कुछ नहीं बदला है। इंजन के मामले में यह अपने सेमी-फेयर्ड मॉडल की तरह ही है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलता है और पीछे की तरफ पांच तरह से एडजस्ट होने वाला गैस-चार्ज्ड शॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक में 280 मिमी फ्रंट डिस्क और 230 मिमी रियर डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। बाइक के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-चैनल एबीएस दिया है जो स्टैंडर्ड मिलता है। 

कीमत
2021 Bajaj Pulsar 180 डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। यानी इसकी लॉन्चिंग भी जल्द हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1,04,768 रुपये है। इस कीमत पर, यह पल्सर 180F से 10,000 रुपये कम है, जिसकी कीमत 1,14,003 रुपये है। 
विज्ञापन

रंग और मुकाबला
बाइक को दो रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा - लेजर ब्लैक और न्यूक्लियर ब्लू। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला TVS Apache RTR 180 और Honda Hornet 2.0 जैसी बाइक्स से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें