फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 150 Neon का ABS वर्जन हुआ लांच, जानिये कीमत और फीचर्स

Fri, 26 Apr 2019 09:59 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 150 Neon
विज्ञापन

बजाज ऑटो की पल्सर अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक है। कंपनी ने जरूरत पड़ने पर इसमें कई बदलाव भी किये हैं। लेकिन अब यह बाइक और भी ज्यादा सेफ हो चुकी है। जी हां कंपनी ने अब Pulsar 150 Neon को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ लांच किया है। आइये जानते इसकी कीमत और फीचर्स...

विज्ञापन

 

क्यों जरूरी है एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम

दरअसल नए नियमों के मुताबिक 125 सीसी से ऊपर के सेगमेंट के टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जरूरी हो गया है। जबकि 125सीसी या इससे कम सेगमेंट के टू-व्हीलर्स में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम यानी CBS अनिवार्य है। वैसे सरकार का ये कदम वाकई सराहनीय है, क्योकि एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की मदद से बेहतर और सटीक ब्रेकिंग मिलती है और राइडर की सुरक्षा भी बढ़ जाती है।

कीमत और फीचर्स

Bajaj Pulsar 150 Neon ABS की एक्स शो रूम कीमत 67,386 रुपये रखी है। यह अपने नॉन ABS मॉडल की तुलना में 1940 रुपये महंगी है। यह बाइक Neon Red, Neon Silver और Neon Yellow कलर्स में उपलब्ध है। बाइक का  Neon Yellow कलर काफी पसंद किया जा रहा है जोकि मैट फिनिश के साथ मिलता है जबकि Neon Red, Neon Silver वेरिएंट ग्लॉसी पेंट फिनिश के साथ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इंजन

इंजन की बात करें तो Bajaj Pulsar 150 Neon ABS में 149सीसी का इंजन दिया है, जो 15 हॉर्सपावर और 12 Nm का टॉर्क देता है। वही इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 112kmph है। ARAI के मुताबिक Pulsar 150 Neon ABS एक लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर का माइलेज देती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें