फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज की नई पल्सर 125 खरीदने से पहले जानें ये पांच बड़ी बातें, आपको होगा फायदा

Thu, 15 Aug 2019 12:34 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बजाज ऑटो ने अपनी अब तक की सबसे सस्ती पल्सर 125 Neon को भारत में उतार दिया है। पल्सर, बजाज का सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर ब्रांड है। पल्सर सीरिज में नई पल्सर 125 Neon पहली बार 125cc इंजन में आई है। इस सेगमेंट में पहले ही मौजूद हीरो मोटोकॉर्प की ग्लैमर और होंडा की शाइन से इस बाइक का मुकाबला होगा। आपको बता दें की पल्सर की Neon सीरिज इस समय काफी पसंद की जा रही है। अगर आप इस नई पल्सर 125 Neon खरीदने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले इस रिपोर्ट को जरूर देखें।

विज्ञापन

डिजाइन

बजाज की पल्सर 150 Neon का डिजाइन ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है और यही सोचकर कंपनी ने नई पल्सर 125 Neon को भी इसी स्टाइल में उतारा है। बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। सिर्फ इंजन के अलावा इसके लुक्स में कुछ भी नया नहीं है और यहां इसकी जरूरत भी नहीं थी। नई पल्सर 125 Neon में पल्सर का Logo, ग्रेब रेल, रियर काउल पर 3D वेरिएंट Logo और काले मिश्र धातु पर Neon रंग की लाइन इसे बेहद आकर्षित बनाते हैं।

परफॉरमेंस

नई पल्सर 125 Neon अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है। बजाज ने इसमें DTS-i पेटेंट टेक्नोलॉजी से लैस 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, 125cc का बीएस-IV इंजन लगाया है। यह इंजन 12PS की पावर और 11NM का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक प्राइमरी किक दी गई है, जिससे राइडर किसी भी गियर में सिर्फ क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है।

सेफ्टी

बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा दी गई हैं। इसके अलावा बाइक का व्हीलबेस 1320mm का है जिसकी मदद से रोड पर स्टेबिलिटी बेहतर बनती है। इतना ही नहीं बाइक में Tubless टायर्स दिए हैं जोकि पंचर होने के बाद भी चलते हैं और बाइक का बैलेंस बिगड़ता नहीं है। बाइक में एंटी स्किड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जिसकी मदद से अल्ट्रा सेफ्टी मिलती है।
 

कम्फर्ट

बजाज ने पल्सर 125 Neon में ज्यादा कम्फर्ट देने के लिए इसके रियर में 5 स्टेप Adjustable निट्रोक्स शॉक अब्सोर्बेर्स सस्पेंशन का इस्तेमाल किया है। वैसे कंपनी अपनी हर बाइक में इसी सस्पेंशन का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा इसके फ्रंट में telescopic सस्पेंशन दिए हैं। लिहाजा बाइक को ख़राब रास्तों पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

कीमत

नई पल्सर 125 Neon दो वेरिएंट और तीन कलर्स में मिलेगी। इसमें Neon Blue, Solar Red और Platinum Silver कलर के ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही इसमें एक ड्रम ब्रेक और एक डिस्क ब्रेक वेरिएंट मिलता है। Pulsar 125 Neon के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 66,618 रुपये है। बजाज ने इस बाइक की कीमत एक दम सही रखी है, और इसका फायदा इस मॉडल को जरूर मिलेगा।
 
   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें