फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 Bajaj Avengers में जुड़ गया एबीएस, कीमत में हुआ 6,700 रुपए का इजाफा

Sun, 13 Jan 2019 10:12 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj avengers
विज्ञापन

देश की लोकप्रिय बाइक बन चुकी बजाज Avengers cruise 220 और Street 220 को एबीएस के साथ लांच कर दिया है। अवेंजर्स ने आते ही युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके पीछे कारण इसका शानदार लुक था। कंपनी ने इस बाइक को स्पोर्ट लुक से लैस करके ग्राहक का दिल जीतने की कोशिश की और काफी हद तक कामयाब भी रही। 

विज्ञापन


इंजन में नहीं मिलेगा कोई बदलाव
बाइक में कंपनी ने इसके अलावा कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है यह 220 सीस के सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ ही लांच होगी जो 19 बीएचपी की पावर और 17.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

bajaj avengers
कीमत में भी हुआ इजाफा 
बाइक्स के एबीएस फीचर दिए जाने के बाद इनकी कीमत में इजाफा होना जायज है। फिलहाल इन मोटरसाइकिल्स की कीमत नॉन एबीएस वेरिएंट से करीब 7000 तक बढ़ जाएगी। जहां पहले बाइक की कीमत 95,705 रुपए थी वहीं अब बढ़कर 1.02 लाख रुपए हो जाएगी।

1 अप्रैल से लागू होने जा रहे नए सेफ्टी नियम
भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर 150 सीसी से कम पावर की मोटरसाइकिल में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (सीबीएस) तो 150 सीसी से ज्यादा पावर की हर मोटरसाइकिल में एबीएस फीचर का होना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में कंपनियां अपने सभी वाहनों को जल्द एबीएस से लैस करना चाह रही हैं। 
 

Anti-lock braking systems, ABS
क्या है ब्रेक एसिस्ट सिस्टम  
ब्रेक एसिस्ट सिस्टम आपके वाहन के ब्रेकिंग को और भी दमदार बनाता है इससे आप एक सुरक्षित ड्राइव कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के दिमाग में इसे लेकर भ्रंम भी हैं। दरअसल ब्रेक एसिस्ट सिस्टम महज वाहन को रोकने का ही काम नहीं करता है बल्कि ये आपके वाहन की ब्रेकिंग को और भी बहुत कुछ प्रदान करता है। ब्रेक के अप्लाई करते ही समय पर वाहन के पहियों का रूकना और वाहन को संतुलन देना  इसका मुख्य काम है। ये केवल मकैनिकल पार्ट को ही बेहतर नहीं बनाता है बल्कि इसकी चालाक तकनीकी आपको बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करती है।
विज्ञापन

car abs
 कैसे करता है काम? 
जब भी कभी आप ड्राइव कर रहे होते हैं और अचानक से कोई आपात स्थिती बनती है तो ब्रेक एसिस्ट एबीएस को ज्यादा से ज्यादा ब्रेक फोर्स देता है। सही मायनो में ब्रेक एसिस्ट उस वक्त काम करता है जब वाहन रफ्तार में होता है और चालक अचानक से ब्रेक लगाता है। उस वक्त ब्रेक एसिस्ट सिस्टम बिना समय गवायें पूरे फोर्स के साथ वाहन के पहियों को रोकता है। यदि वाहन की रफ्तार सामान्य है और बार बार ब्रेक का प्रयोग हो रहा है तो उस वक्त ये सिस्टम अपना काम नहीं करता है। क्योंकि इसमें प्रयुक्त सॉफ्टवेयर को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है की ये आपात स्थिती में ही सक्रिय होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें