बजाज ऑटो ने वित्तवर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में कुल 10,53,337 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, वित्तवर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 11,73,591 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। पिछले वित्तवर्ष की तुलना में इस तीमारी कंपनी की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, भारतीय बाजार की बात करें तो बजाज ऑटो ने वित्तवर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में कुल 521,350 दोपहिया वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की। जबकि, वित्तवर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 550,194 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले वित्तवर्ष की तुलना में इस तीमारी कंपनी की बिक्री में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 4,41,306 यूनिट्स की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर सितंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 4,02,035 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।