रंग और नए फीचर्स
CT100 KS को तीन नए रंगों- ग्लॉस एबोनी ब्लैक, मैट ऑलिव ग्रीन और ग्लॉस फ्लेम रेड में पेश किया गया है। इसमें आठ नए फीचर्स मिलते हैं, जिसमें फ्यूल मीटर, फ्रंट सस्पेंशन बेलोस, रबर टैंक पैड शामिल हैं।
बजाज ऑटो लिमिटेड के मार्केटिंग हेड नारायण सुंदररमन ने कहा, "ब्रांड CT ने हमेशा अपने मजबूत निर्माण, मजबूत इंजन, उच्च विश्वसनीयता और शानदार माइलेज पर ध्यान दिया है, जो इसे कम्यूटर सेगमेंट में सबसे अच्छी मोटरसाइकिल में से एक बनाता है। हमारी CT रेंज ने लॉन्च के बाद से 68 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री की है। नई CT100 KS में उन्नत सुविधाएं निश्चित रूप से ग्राहकों को आकर्षित करेंगी, जो एक ऐसी मोटरसाइकिल चुनने की इच्छा रखते हैं, जो फीचर्स से लैस, ईंधन कुशल हो, और अपने सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी देती हो।"
नई बजाज CT100 KS के फीचर्स
- फ्रंट फॉर्क सस्पेंशन बेलोस
- रबर टैंक पैड
- फ्यूल मीटर
- क्रॉस ट्यूब के साथ हैंडलबार
- पहले से मोटा और फ्लैट सीट
- पीछे बैठने वाले यात्री की स्पोर्ट के लिए पकड़ने के लिए बड़ा रेल ग्रैब
- क्लीयर लेंस इंटीकेटर्स
- एक्सटेंडेड मिरर बूट
इंजन और स्पीड
नई बजाज CT100 KS में 102cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7500 rpm पर 8 bhp की अधिकतम पावर और 5500 rpm पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। पावरफुल इंजन की वजह से बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
माइलेज
नई बजाज CT100 KS एक लीटर पेट्रोल में 90 किलोमीटर का शानदार माइलेज देती है। ये आंकड़ा ARAI द्वारा मान्य प्राप्त है जो आदर्श परिस्थितियों के मुताबिक है। हालांकि, जब वास्तविक दुनिया की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, यह मोटरसाइकिल शहर में 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और हाइवे में 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देती है। जिससे इस बाइक का औसत माइलेज 67 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच जाता है।
सस्पेंशन
बाइक में दिए गए सस्पेंशन की बात की जाए तो इसमें फ्रंट में हाइड्रॉलिक टेलिस्कॉपिक, 125 mm ट्रैवल सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग इन स्प्रिंग (SNS), 100mm व्हील ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है।
डायमेंशन
डायमेंशन की बात की जाए तो CT 100 की लंबाई 1945 mm, चौड़ाई 752 mm, ऊंचाई 1072 mm, व्हीलबेस 1235 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm, वजन 115 किलो है। बाइक की फ्यूल टैंक क्षमता 10.5 लीटर है।