Bajaj Auto Limited ने अपनी नई Bajaj Pulsar 150 को BS-6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। यहां जानना जरूरी है कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS-6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में Bajaj Auto लगातार अपनी लाइन-अप को अपग्रेड कर रही है। BS6 इंजन वाली Bajaj Pulsar 150 भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट और ट्विन डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलावा यह बाइक अब फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। Fuel Injection सिस्टम वाले इस मॉडल को कंपनी के इन-हाउस में डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे सीमलेस पावर डिलिवरी, फीदर टच स्टार्ट और ऑप्टिमम फ्यूल इफिशियंसी मिलेगी। BS6 वर्जन वाली Bajaj Pulsar 150 दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इनमें Black Chrome और Black Red शामिल है।