फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा माइलेज के लिए प्रसिद्व बाइक Platina की 110 सीसी सेगमेंट में एंट्री

Fri, 21 Dec 2018 10:21 AM IST
Harendra Chaudhary आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj platina 110
विज्ञापन

Bajaj Auto ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Platina का नया मॉडल लांच कर दिया है। Platina की गिनती भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने बाइक्स में की जाती है। लेकिन अब बजाज ने प्लेटीना को 110 सीसी सेगमेंट में लांच किया है। नई बाइक में अब पहले से ज्यादा पावर दी गई है। बाइक को कंपनी ने 3 कलर कॉम्बिनेशन ग्रे, ब्लू, और लाल रंग में लांच किया है।

विज्ञापन


क्या होंगे खास फीचर्स Bajaj Platina 110 

  • स्टैण्डर्ड ट्यूबलेस टायर्स
  • Nitrox शॉकर्स
  • Bajaj का पेटेंट किया हुआ स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग
  • फ्रंट में हेडलैंप के ऊपर एलईडी डीआरएल
  • काले रंग के अलॉय व्हील्स
  • काला ग्रैब रेल
  • काले मिरर्स

Bajaj platina 110
इंजन क्षमता 
नई Bajaj Platina 110 में 115 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.4 बीएचपी की पावर और 9.81 एनएम का टार्क जनरेट करेगा। इस बाइक की खास बात यह होगी कि इसमें इस सेगमेंट की सभी बाइक्स से ज्यादा टार्क मिलेगा। जो ट्रैफिक में काफी कारगर साबित होता है। इसके अलावा इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

ब्रेकिंग सिस्टम
  • फ्रंट में 130 एमएम ड्रम ब्रेक
  • रियर में 110 एमएम ड्रम ब्रेक 
  • स्टैण्डर्ड सीबीएस (Combined Braking System)

 
विज्ञापन

Bajaj platina 110
कीमत
कंपनी ने Platina 110 की कीमत 49,197 (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इसके अलावा Platina 110 के रूप में ग्राहकों को कम कीमत में बढ़िया बाइक मिलेगी। बजाज अपनी इस बाइक को 5-5-5 ऑफर के तहत भी रखता हैै। जिसमें आपको 5 साल तक मुफ्त डैमेज कवर, 5 मुफ्त सर्विस, और 5 साल की वारंटी दी जाती है। 

Bajaj के मोटरसाइकिल डिवीज़न के प्रेसिडेंट Eric Vas ने कहा, कि “ Platina हमेशा से ही ज़्यादा माइलेज और बेहतरीन आराम के लिए जानी जाती है, और नई Platina 110 आरामदायक राइड के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है.”
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें