फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन कंपनियां क्यों दे रही है लाखों का डिस्काउंट, आॅफर के बाद भी कहीं आप घाटे में तो नहीं

Sun, 14 Oct 2018 11:37 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cars
विज्ञापन

जैसे- जैसे त्यौहारों का मौसम पास आ रहा है। कार कंपनियां एक से एक आॅफर निकालकर लोगों को आकर्षित कर रही हैं। पिछले कुछ महिनों में कार की ब्रिकी में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं कार कंपनियों में प्रॉडक्ट के भंडार भरे पड़े हैं।

विज्ञापन


जिन्हे निकालने के लिए त्यौहारों से बेहतर और कोई रास्ता नहीं है। बता दें,  वाहन कंपनियों ने शोरूम सजाकर ग्राहकों के लिये कमर कस ली है। इसके साथ ही बाजार में छूट की भरमार भी है। तीन लाख से बीस की कारों पर डेढ़ लाख की छूट दी जा रही है। जबकि कई कंपनियों ने एक रुपये में बीमा करने का भी ऑफर दिया है।

राकेश यादव, महाप्रबंधक कैपिटल हुंडई ने कहा कि कंपनी ने ग्राहकों के लिए नवरात्र स्पेशल स्कीम के तहत 40 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का ऑफर दिया है। बुधवार से दूसरी कंपनियों ने भी अलग-अलग ऑफर तय किए हैं। नवरात्र में अधिक से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


मारुति  की आल्टो मिनी पर कंपनी  50,000 रुपये की छूट दे रही है। वहीं महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी पर 70,000 तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। हुंडई से लेकर मारुति सुजुकी, महिंद्रा, फोर्ड और टाटा मोटर्स यहां तक की लग्जरी कार  कंपनियां भी भारी छूट की घोषणा कर चुकी हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेजिडेंट राजन वडेरा के अनुसार, 'गाड़ियों की बिक्री कम होने के पीछे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और केरल सहित देश के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण गिरावट आई है। फिलहाल लोग गाड़ियों की खरीदने से बच रहे हैं। और इसी के चलते हम ग्राहकों को बेहतर विकल्प देना चाहते है।

वहीं हुंडई और मारुति के अधिकारियों की मानें तो,  पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बीमा खर्च में बढ़ने अलावा देश की राजनीतिक स्थिति भी खरीदारों को प्रभावित कर रही है। हुंडई इंडिया के एमडी और सीईओ वाई.के.कू ने बताया कि 'रुपये में गिरावट से भी कारों की ब्रिकी पर काफी असर पड़ा है। लेकिन अब त्यौहारों के सीजन में हम लोगों को आकर्षक डील देना चाहते हैं।'  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें