अगस्त में पैसेंजर, टू-व्हीलर,और कॉमर्शियल वाहनों समेत सभी श्रेणियों की कुल बिक्री 18,21,490 यूनिट रही। जोकि अगस्त 2018 की 23,82,436 यूनिट के मुकाबले 23.55 फीसदी कम है। कारों की घरेलू बिक्री 41.09 फीसदी गिरी है। अगस्त में घरेलू बाजार में 1,15,957 कारें बिकीं हैं जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,96,847 कारों का था। इसके अलावा पिछले महीने टू-व्हीलर की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 22.33 फीसदी कम रही। इस दौरान कुल 9,37,486 टू-व्हीलर्स बिके हैं।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
जिस तरह लगातार बिक्री गिर रही है उसे देखते हुए ऑटो सेक्टर ने GST को कम करने की मांग की है। आपको बता दें कि इस समय ऑटो सेक्टर पर 28 फीसदी GST लगती है जिसे घटाकर 18 फीसदी करने की मांग की जा रही है। 20 सितंबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक पर अब उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक GST में कमी अगर हो भी जाती हैं तो यह केवल तात्कालिक राहत दे सकती है। विचार करने वाले बात यह है कि अगर सरकार ने ऑटो सेक्टर की GST को कम कर दिया तो दूसरे सेक्टर भी GST कम करने की मांग करेंगे। ऐसी स्थिति में सरकार के सामने वित्तीय समस्या आ सकती है।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां