फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग पीरियड: आपको समय पर मिल जाए अपने सपनों की कार की डिलीवरी, इसके लिए कंपनियों ने निकाली ये खास तरकीबें

Wed, 10 Mar 2021 02:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुकिंग कराने के बाद लोग ऑटो डीलर्स को फोन करके डिलीवरी का स्टेटस जानने के लिए बेकरार रहते हैं। वहीं अब कंपनियां कंपोनेंट शॉर्टेज जैसी समस्या से निजात पाने के लिए अनूठे तरीके अपना रही हैं...
विज्ञापन
Car Showroom - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटो कंपनियों इन दिनों जरूरी सेमीकंडक्टर चिप की सप्लाई की समस्या से जूझ रही हैं। जिसके चलते कारों की डिलीवरी में लगातार देरी हो रही है और वेटिंग पीरियड में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन ऑटो कंपनियों ने इस समस्या से निपटने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर रही हैं। इसकी वजह है कि भारतीय परिवारों में नई कार खरीदना किसी जश्न से कम नहीं होता है। लेकिन ये उत्साह तब फीका पड़ जाता है जब उसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। बुकिंग कराने के बाद लोग ऑटो डीलर्स को फोन करके डिलीवरी का स्टेटस जानने के लिए बेकरार रहते हैं। लेकिन अब कंपनियां कंपोनेंट शॉर्टेज जैसी समस्या से निजात पाने के लिए अनूठे तरीके अपना रही हैं।

विज्ञापन

मल्टीमीडिया स्क्रीन की सप्लाई में दिक्कत

इन तरीकों में शोरूम्स में ही कुछ पार्ट्स की फिटिंग करना और बुकिंग के दौरान ग्राहकों को उन मॉडल्स को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना, जो कंपनी के बेस्ट सेलिंग हैं और उनके प्रोडक्शन में कोई दिक्कत नहीं है। ताकि लोगों को कार की डिलीवरी का कम से कम इंतजार करना पड़े। महिंद्रा एंड महिंद्रा के कुछ सूत्रों ने बाताया कि वे कार डीलर्स को कुछ गाड़ियां मल्टीमीडिया स्क्रीन के बिना ही सप्लाई ही कर रहे हैं, साथ उन्होंने सप्लायर्स से कहा है कि वे उन पार्ट्स को सीधे डीलर्स को ही भेज दें।

डीलर्स शोरूम में ही कारों में स्क्रीन फिट करवा कर ग्राहकों को बेच रहे हैं। वहीं कंपनी की यूनीक और इनोवेटिव व्यवस्था से हफ्तों का समय बच रहा है। कंपनी ने महिंद्रा थार को लेकर यह जरूरी कदम उठाया है। थार की बुकिंग 50 हजार यूनिट्स को पार कर चुकी है। वहीं थार के कुछ वैरियंट्स पर वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंच चुका है। शोरूम से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि कार में स्क्रीन इंस्टॉल करना कोई बड़ा भारी काम नहीं है, केवल स्क्रीन को स्लॉट में लगा कर कनेक्टर से जोड़ना होता है।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने किया मैनेज

इस समस्या से टाटा मोटर्स को भी दो-चार होना पड़ रहा है। टाटा मोटर्स की भी कई गाड़ियों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। टाटा मोटर्स भी ग्राहकों को समय पर वाहनों की डिलीवरी के लिए प्रोडक्शन लाइन को दुरुस्त कर रही है। वहीं टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज भी मल्टीमीडिया स्क्रीन की शॉर्टेज से जूझ रही है। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि जैसे ही स्क्रीन आती हैं, उन्हें व्हीकल यार्ड में ही लगा दिया जाता है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज को सप्लायर्स के साथ बेहतर प्लानिंग और समन्वय के जरिए सफलतापूर्वक मैनेज किया है। साथ ही टाटा मोटर्स ने हालात को समयबद्ध तरीके से प्रोडक्शन को शिड्यूल करके और मॉडल-मिक्स मैनेजमेंट के जरिए संभाला है।

जून में लॉन्च होने वाली है XUV500

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपनी नासिक फैसिलिटी में उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी कर रही है, साथ ही व्हीकल्स का वेटिंग पीरियड घटाने के लिए सप्लायर्स से बातचीत कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि जून तक कंपोनेंट शॉर्टेज की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। क्योंकि जून में कंपनी नई एसयूवी XUV500 को लॉन्च करने वाली है और कंपनी चाहती है कि उसका पर्याप्त मात्रा में उत्पादन हो।

ज्यादा मांग वाली गाड़ियों में सप्लाई

वहीं कार निर्माता कंपनियां इन दिनों सबसे ज्यादा मांग वाले वाहनों के उत्पादन पर भी फोकस कर रहे हैं। जैसे ह्यूंदै सेमीकंडक्टर्स को लो डिमांड मॉडल्स जैसे हैचबैक कारों सेट्रो या आई10 की जगह ज्यादा डिमांड वाले व्हीकल्स जैसे क्रेटा या वेन्यू में सप्लाई कर रही है। साथ ही कंपनियां किसी खास मॉडल की बजाय ज्यादा मांग वाले ट्रिम्स में कंपोनेंट की दिक्कत न हो, इसके लिए सप्लाई चेन को भी दुरुस्त कर रही हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है और आगे कुछ महीनों तक जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें