कार, दो-पहिया वाहन निर्माता कंपनियों की अगस्त की बिक्री में अब तक की सबसे बड़ी 31.57 फीसदी गिरावट दर्ज हुई है। सियाम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक लगातार 10 महीनों से मंदी का कहर ऑटो सेक्टर में जारी है। एक साल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 2,87,198 था, जो घटकर 1,96,524 यूनिट्स रह गया है। घटती बिक्री का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की तरफ से कारों पर दी जा रही छूट 29 फीसदी तक पहुंच चुकी है...
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
नहीं बंद होंगे पेट्रोल और डीजल वाहन
ऑटो कंपनियां कारों, स्कूटर्स और बाइक्स पर जितना डिस्काउंट मौजूदा वक्त में ऑफर कर रही हैं, इतना शायद उन्होंने कभी नहीं दिया होगा। त्यौहारी सीजन में डिमांड बनाए रखने के लिए कंपनियां दे कदम उठा रही हैं। वहीं कंपनियों को यह भी टेंशन है कि अगले साल अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक बीएस-6 लागू होने हैं और उन्हें इससे पहले ही अपनी इंवेंट्री खत्म करनी है। वहीं सरकार भी साफ कर चुकी है कि पेट्रोल और डीजल वाहनों पर बैन नहीं लगाया जाएगा और वे अपनी रजिस्ट्रेशन अवधि यानी 15 साल की आयुसीमा पूरी करेंगे।
कारों पर 29 फीसदी तक छूट
मंदी से पहले जहां वाहन कंपनियां पांच से सात फीसदी तक रही डिस्काउंट ऑफर करती थीं, वहीं अब यह 29 फीसदी तक पहुंच गया है, जबकि ट्रक निर्माता कंपनियां 20 से 25 फीसदी का तक की छूट दे रही हैं। इस साल सितंबर में जो ऑफर कंपनियां दे रही हैं, वह कभी दिसंबर में मिलता था, जब ऑटो कंपनियां पिछले साल का पुराना स्टॉक निकालने के लिए क्लीयरेंस सेल चलाती थीं। वहीं कंपनियां इन जबरदस्त डिस्काउंट्स के जरिए इसे त्यौहारी सीजन में खरीदारी का सबसे अच्छा वक्त बता रही हैं।
मारुति दे रही 1.2 लाख रुपये तक की छूट
कार कंपनियों में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी सबसे कम डिस्काउंट ऑफर करने के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि मारुति अपनी कारों पर सबसे कम डिस्काउंट ऑफर करती है। वहीं अब मारुति कारों पर 30 हजार से लेकर 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं कंपनी ऑल्टो पर 18 से 20 फीसदी डिस्काउंट के साथ बेच रही है जबकि ह्यूंदै ग्रैंड आई10 पर 15 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है।
पूछताछ करने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी
मारुति का कहना है कि कंपनी बीएस-4 के स्टॉक को खत्म करने के लिए डिस्काउंट ऑफर कर रही है, कंपनी का दावा है कि इसके बाद रिटेल सेल और पूछताछ में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के मुताबिक सितंबर में पूछताछ करने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है, वहीं जुलाई के मुकाबले अगस्त में रिटेल सेल में थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं छूट जारी से बिक्री पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
बीएस-6 मॉडल्स पर भी छूट
आंकड़ों के मुताबिक जून तिमाही में मारुति की कारों पर औसत छूट 1,816 रूपये से बढ़ कर 16,914 रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं यह इससे भी ज्यादा हो सकती है। मारुति पहली कंपनी है जो अपने छह मॉडल्स को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च कर चुकी है, वहीं इन मॉडल्स पर डीलर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रहे हैं।
यारिस पर ढाई लाख रुपये तक का डिस्काउंट
वहीं ह्यूंदै का कहना है कि इस समय अगस्त या सितंबर में जो डिस्काउंट फर किए जा रहे हैं, वह आमतौर पर अक्टूबर-दिसंबर में दिए जाते हैं। टोयोटा किर्लोस्कर यारिस पर ढाई लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जबकि होंडा अपनी गाड़ियों पर 42 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
| कार मॉडल्स |
डिस्काउंट |
बेस वेरियंट छूट प्रतिशत में (एक्स-शोरूम कीमत) |
| एस-क्रॉस |
1,12,000 रुपये |
13 फीसदी |
| सियाज डीजल |
87,700 रुपये |
10 फीसदी |
| इग्निस |
57,000 रुपये |
12 फीसदी |
| विटारा ब्रेजा (डीजल) |
1,01,200 रुपये |
13 फीसदी |
| डिजायर पेट्रोल |
55,000 रुपये |
10 फीसदी |
| डिजायर डीजल |
84,100 रुपये |
11 फीसदी |
| बलेनो डीजल |
62,400 रुपये |
9 फीसदी |
| ऑल्टो पेट्रोल |
65,000 रुपये |
22 फीसदी |
| ऑल्टो के10 पेट्रोल |
65,000 रुपये |
17 फीसदी |
| स्विफ्ट पेट्रोल |
50,000 रुपये |
10 फीसदी |
| स्विफ्ट डीजल |
77,700 रुपये |
12 फीसदी |
| होंडा सीआरवी |
4,00000 रुपये |
14 फीसदी |
| होंडा बीआरवी |
1,10,000 रुपये |
11 फीसदी |
| टोयोटा यारिस |
2,50000 रुपये |
29 फीसदी |
| ह्यूंदै ग्रैंड आई10 |
85,000 रुपये |
16 फीसदी |
| ह्यूंदै सैंट्रो |
40,000 रुपये |
10 फीसदी |
अप्रैल 2020 के बाद कबाड़
रेनो और निसान भी कैप्चर और किक्स पर डेढ़ लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इधर, डिस्काउंट्स की इस बरसात पर विशेषज्ञों का कहना है कि कार निर्माता यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अगले साल अप्रैल 2020 की समयसीमा से पहले सभी बीएस-4 स्टॉक बेच दिया जाए, क्योंकि बची हुई इंवेंट्री के कबाड़ होने का खतरा है।
बाइक कंपनियां भी हैं शामिल
वहीं कुछ डीलर्स के पास 2017—18 का पुराना स्टॉक भी है, जिसे वे किसी भी कीमत पर निकालने के लिए तैयार हैं। ऐसा नहीं है कि केवल कारों पर ही यह डिस्काउंट की बरसात हो रही है, दोपहिया कंपनियां भी जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं और पिछले 20 सालों में इतना डिस्काउंट कभी ऑफर नहीं दिया गया। कंपनियां कैश के साथ फाइनेंस कराने वालों को भी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां