चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के गिरने से इसरो ने अभी भी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। वैज्ञानिक लैंडर विक्रम से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी उम्मीदें जगाए हुए हैं कि लैंडर कभी न कभी संपर्क करेगा। इसी कड़ी में नागपुर सिटी पुलिस ने एक बेहद ही दिलचस्प ट्वीट किया जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया।
उधर, आज इसरो ने आज देशवासियों को एक खुशखबरी देते हुए बताया कि चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग करने के बावजूद चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम में कोई टूट-फूट नहीं हुई है। इसरो ने बताया कि ऑर्बिटर द्वारा भेजे गए चित्र के अनुसार यह एक ही टुकड़े के रूप में दिखाई दे रहा है। इसरो की टीम चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिशों में लगी हुई है।