Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने इस साल मार्च में 1,67,014 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी अप्रैल की बिक्री उसकी तुलना में चार फीसदी की गिरावट के साथ 1,59,691 यूनिट्स रही।
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अप्रैल 2021 में 59,203 कारें बेचीं। यह मार्च में बेची गई 64,621 यूनिट्स से आठ फीसदी कम है।
एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, "इन चुनौतीपूर्ण समय में, हम देश के साथ एकजुटता में खड़े हैं और कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी प्रयासरत हैं... हालांकि इस वक्त हमारा ध्यान लोगों के जीवन और आजीविका की सुरक्षा में मदद करने पर केंद्रित हैं। लेकिन हमने अप्रैल 2021 में बिक्री के अच्छे परिणाम भी हासिल किए हैं।" इसी तरह, प्रमुख टाटा मोटर्स ने कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहन की बिक्री अप्रैल में 25,095 यूनिट्स की हुई, जो इस साल मार्च में हुई 29,654 यूनिट्स की बिक्री से 15 फीसदी कम है।
Mahindra Thar 2020 at Showroom
- फोटो : For Refernce Only
हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि घरेलू बाजार में उसके यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 18,285 यूनिट्स की हुई, जो मार्च 2021 में 16,700 यूनिट्स की हुई बिक्री से नौ फीसदी अधिक है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (आटोमोटिव डिवीजन) विजय नाकरा ने कहा, "देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन प्रतिबंधों के बढ़ने साथ, हम आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित उत्पादन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मांग अच्छी बनी हुई है, लेकिन लॉकडाउन के कारण ग्राहकों की कम आवाजाही और डीलरशिप गतिविधियों के प्रभावित होने के कारण पहली तिमाही में कुछ प्रभाव पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि ऐसे समय में, कंपनी का मुख्य ध्यान अपने सभी सहयोगियों और डीलरों की भलाई और सुरक्षा पर है।
Honda City 2020 5th Generation
- फोटो : Honda
होंडा कार्स इंडिया ने भी इस साल मार्च में 9,072 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में अप्रैल के दौरान अपनी घरेलू बिक्री में 28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जो बिक्री पिछले महीने 7,103 यूनिट्स की हुई थी।
होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विपणन एवं बिक्री विभाग के निदेशक, राजेश गोयल ने कहा, "मौजूदा स्वास्थ्य आपदा ने पूरे देश को प्रभावित किया है और इस समय हमारे देशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। निश्चित रूप से, बाजार में कारोबार और डिलीवरी पर इसका प्रभाव पड़ा है।" टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कहा कि पिछले महीने उसने डीलरों को 9,622 यूनिट्स की बिक्री की थी।
टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन सोनी ने कहा, "चुनौतियों के बावजूद, हम व्यक्तिगत आवाजाही की जरूरतों के कारण अच्छी मांग देख रहे हैं और इससे हमें अप्रैल 2021 में 9,622 यूनिट्स थोक बिक्री करने में मदद मिली है।
किआ इंडिया ने इस साल अप्रैल में डीलरों को की गई बिक्री 16 फीसदी घटकर 16,111 यूनिट्स रहने की सूचना दी है, जबकि मार्च में 19,100 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि पिछले महीने उसकी खुदरा बिक्री 2,565 यूनिट्स की हुई थी।
2021 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर ने कहा कि पिछले महीने उसका उत्पादन और डीलरों को की गई बिक्री, खुदरा बिक्री से काफी अधिक था, हालांकि वर्तमान में इसकी उत्पादों की आपूर्ति का आर्डर का बैकलॉग तीन महीने से अधिक का है।
कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण संक्रमण में बढ़ोतरी होने के साथ, कंपनी ने वडोदरा स्थित देवनंदन गैस के साथ हाथ मिलाया है ताकि चिकित्सा उपयोग के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सके।
एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, "ऐसे समय में, हमारा प्रयास लोगों को सुरक्षित रखना और समुदायों को अधिकतम सेवा देने की ओर उन्मुख है।"