Vitara Breeza Facelift को मिला BS-6 इंजन
सबसे बड़े बदलाव की बात करें तो Vitara Breeza के 2020 वर्जन में अब आपको BS-6 मानक वाला इंजन मिलेगा। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS-6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में मारुति सुजुकी लगातार अपने लाइन-अप को अपग्रेड कर रही है।
पेट्रोल इंजन में आई Vitara Breeza Facelift
Vitara Breeza Facelift की दूसरी सबसे बड़ी खासियत के बारे में बता करें तो अब आपको इसमें BS-6 कम्प्लायंट वाला 1.5-लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा।
परफॉर्मेंस
Vitara Breeza का फेसलिफ्ट मॉडल का इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
ट्रांसमिशन
Vitara Breeza का फेसलिफ्ट मॉडल अब मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी आएगी।
लुक में क्या हुआ बदलाव
इसके लुक की बात करें तो इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और अग्रेसिव है। इसमें नई क्रोम ग्रिल, नया बंपर और नई फॉग लैम्प दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके रियर में LED टेललैम्प दिए गए हैं। हालांकि, इसके रियर में डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
क्या होगी कीमत?
माना जा रहा है कि नई Vitara Breeza की शुरुआती कीमत 7 या 7.5 लाख रुपये से शुरू होगी।