फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में धूम मचा रही है ये 21 इंच के पहिये वाली सुपर बाइक, गड्ढों का नहीं चलेगा पता

Sat, 10 Feb 2018 08:56 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो में इस बार युवाओं की सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिल लुभा लेने वाली मोटरसाइकिलों को लेकर है। और अगर यह सुपरबाइक हो तो कहने ही क्या। इन चमकती दमकती शानदार बाइक के लुक और स्पीड के कहने ही क्या। भारत दुनिया में बाइक का सबसे बड़ा बाजार है। पिछले साल देश में एक करोड़ 90 लाख बाइक की बिक्री हुई थी। इसी वजह से कंपनियां इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट में पावर और लुक्स के नए नए फीचर लेकर आई हैं। आइये आपको रू-ब-रू कराते हैं इन बाइक्स में क्या है खास-
विज्ञापन


बीएमडब्लू 750/850 जीएस

प्रीमियम एडवेंचर सेगमेंट में कंपनी ने दो नई बाइक एफ750जीएस और एफ850जीएस लांच की हैं। 
कीमत-एफ750जीएस की कीमत 12.20 लाख है और 850 की एक्स शोरूम कीमत 13.70 लाख है। 
इंजन-853 सीसी ट्विन सिलेंडर मोटर। 
खासियत-डीटीसी डायनमिक ट्रैक्शन कंट्रोल


कावासाकी एचटू एसएक्स

जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने स्पोर्ट्स टूअरर केटेगरी में प्रीमियम बाइक को लांच किया है।
कीमत-21.8 लाख से 26.8 लाख रुपये
इंजन-200 बीएचपी इन लाइन फोर सिलेंडर
खासियत-बड़ा विंडस्क्रीन, लगेज के लिए मजबूत रियर फ्रेम। 


अप्रिलिया आरएस 150

कंपनी को ज्यादा इसकी बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक आरएसवी 4 के लिए जाना जाता है। इतालवी कंपनी ने खास भारत के लिए यह सुपरबाइक बनाई है।
कीमत-लगभग डेढ़ लाख रुपये। यह अगले साल बाजार में उपलब्ध होगी। 
इंजन-150 सीसी लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टिड। 
खासियत-इसमें सुपरबाइक के सभी फीचर हैं बस थोड़ा पावर कम की गई है। एंटी लाकिंग ब्रेकिंग सिस्टम। 
विज्ञापन

हीरो एक्स पल्स 200

ऑटो एक्सपो 2018
कंपनी ने इसे 150 सीसी से आगे बढ़ाते हुए ज्यादा दमदार इंजन के साथ पेश किया है। 
कीमत-1.25 लाख, इस साल के मध्य तक बाजार में आ सकती है।
इंजन-200 सीसी एअसर कूल्ड मोटर जिससे 18 बीएचपी और 17 एनएम टार्क पैदा होता है। 
खासियत-21 इंच का अगला पहिया गड्ढों का पता नहीं लगने देगा। 220 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस।

होंडा एक्स ब्लेड

कंपनी की स्पोर्टी लुक वाली बाइक अगले माह बाजार में मिल सकती है। 
कीमत-लगभग एक लाख (संभावित)
इंजन-163 सीसी एचईटी
खासियत-5 स्पीड गियर बाक्स, एलईडी हैडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल।

यामाहा की सुपरबाइक वाईजेडएफ आर 3 बेहद शानदार है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक से एक शानदार बाइक पेश कर चौंकाया है। 
बालीवुड एक्टर जान अब्राहम ने शुक्रवार को आटो एक्सपो में इस मॉडल को लांच किया। कीमत 3,48,000 रुपये। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें