फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi की नई RS Q8 का वीडियो टीजर हुआ जारी, 13.8 सेकेंड में पकड़ेगी 200 kmph की रफ्तार

Sat, 01 Aug 2020 05:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Audi RS Q8 - फोटो : Audi India
विज्ञापन
Audi ने हाल ही में अपनी नई RS7 को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी भारतीय बाजार में अपनी RS Q8 को उतारने के लिए तैयार है। ऑडी ने अपनी नई RS Q8 का वीडियो टीजर भी जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कंपनी इसका पोर्टफोलियो भी जल्द जारी करेगी। खास बात यह है कि कंपनी ने 25 सालों में पहली बार अपनी एसयूवी कूपे में स्पोर्ट्स कार का हाई परफॉर्मेंस दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई RS Q8 में 4-लीटर का V8 इंजन मिलेगा। इसका ताकतवर इंजन 600 bhp की मैक्सिमम पावर और 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
विज्ञापन

 

टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन इंजन के साथ डायरेक्ट इंजेक्शन कार को रफ्तार के मामले में बेमिसाल बनाएगा। यह एसयूवी कूपे महज 3.8 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी। वहीं, 13.7 सेकेंड्स में यह कार 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़कों पर दौड़ लगाएगी। इस कार में 305 किलोमीटर प्रति घंटी की टॉप स्पीड मिलेगी।

 

RS मॉडल्स में डुअल एग्जॉस्ट सिस्टम मिलेगा, जहां कार के दोनों साइड ओवल टेलपाइप दी गई है। ऑडी ड्राइव सेलेक्ट सिस्टम की मदद से ड्राइवर कार के इंजन के साउंड को बदल सकेगा। इंटीकियर की बात करें तो नई RS Q8 में आपको क्लीन डिजाइन देखने को मिलेगा।

 
विज्ञापन

इसमें सेफ्टी का खासा ख्याल रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसों से बचने के लिए कार में कुछ स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि कंपनी इसे त्योहारी सीजन में भारतीय बाजार में उतार सकती है। हालांकि, ऑडी की तरफ से इसको लेकर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, इस कार की कीमत क्या होगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में रफ्तार को पसंद करने वाले ग्राहकों को अभी कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें