फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi RS Q8 भारत में लॉन्च, 305 किलोमीटर प्रति घंटा है टॉप स्पीड, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 28 Aug 2020 03:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ऑडी के मुताबिक उसकी नई एसयूवी RS Q8 सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
  • ऑडी की एसयूवी को 15 लाख रुपये की राशि देकर बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Audi RS Q8 - फोटो : Audi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने भारत में अपनी नई कार Audi RS Q8 लॉन्च की है। यह कंपनी की भारतीय बाजार में फ्लैगशिप एसयूवी है। इससे पहले इस साल ऑडी ने भारत में Q8 लॉन्च की थी। अब कंपनी ने इसका RS वर्जन लॉन्च किया है जो भारत में ऑटी की सबसे पावरफुल एसयूवी होगी। ड्राइविंग के शौकीनों के लिए RS Q8 एसयूवी में परफॉर्मेंस के साथ ही लग्जरी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन

इंजन
Audi RS Q8 में 4.0L TFSI ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 600 hp का पावर और 800 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस आउटपुट से यह बहुत आसानी से समझा जा सकता है कि RS Q8 ऑडी की सबसे पावरफुल एसयूवी है। इस एसयूवी में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है। इंजन में 48-वोल्ट मेन ऑन-बोर्ड इलेक्ट्रिक सिस्टम मिलता है जो एसयूवी के परफॉर्मेंस को बढ़ाने के साथ ज्यादा माइलेज देने का वादा करता है। इसके साथ 8 स्पीड टिपट्रॉनिक गियरबॉक्स के जरिए परमानेंट ऑल-वील ड्राइव Quattro सिस्टम को पावर ट्रांसमिट करता है। ऑडी की इस एसयूवी में 7 ड्राइव मोड्स ऑफर किए गए हैं। 

305 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
ऑडी के मुताबिक उसकी नई एसयूवी RS Q8 सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ऑडी इस एसयूवी में डायनमिक पैकेज प्लस का विकल्प भी देती है, जिससे RS Q8 एसयूवी की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। ऑडी की इस एसयूवी में सिलिंडर ऑन डिमांड (COD) टेक्नॉलजी दी गई है। 

फीचर्स
Audi RS Q8 में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में ऑल-वील स्टीयरिंग, RS रूफ स्पॉइलर, ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट, सेल्फ-लॉकिंग डेफरेंशियल के साथ Quattro, स्पोर्ट एडाप्टिव एयर सस्पेंशन और पर्सनलाइज्ड ड्राइव सेटिंग्स के लिए 2RS मोड्स मिलते हैं। इस कार में 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ एयर क्वॉलिटी पैकेज मिलता है। इसके साथ 8 स्पीड टिपट्रॉनिक गियरबॉक्स के जरिए परमानेंट ऑल-वील ड्राइव Quattro सिस्टम को पावर ट्रांसमिट करता है। इस एसयूवी में 23 इंच 5Y स्पोक डायमंड टर्न्ड अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 

ऑप्शनल फीचर्स 
Audi RS Q8 में कुछ ऑप्शनल फीचर्स भी मिलते हैं। ग्राहक पैनोरैमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, मैट्रिक्स LED हेडलैप्स, RS स्पोर्ट्स एग्जास्ट और 3D साउंड के साथ B&O एडवांस्ड साउंट सिस्टम, ब्लैक स्टायलिंग पैकेज जैसे फीचर्स भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन

कीमत और बुकिंग
Audi RS Q8 की एक्स-शोरूम कीमत 2.07 करोड़ रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने Audi RS Q8 एसयूवी की बुकिंग चालू कर दी है। ऑडी की एसयूवी को 15 लाख रुपये की राशि देकर बुक किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें