फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में उड़ने को तैयार है Audi की taxi

Thu, 29 Nov 2018 03:17 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pop Up Next
विज्ञापन

लग्जरी कार निर्माता कंपनी  आॅडी ने अपनी  फ्लाइंग टैक्सी को एमस्टरडम में हुए एक इवेंट में पेश किया है। इस इवेंट को खास तौर पर भविष्य में होने वाली मोबिलिटी की झलक दिखाई देती है। ऑडी कंपनी ने इस प्रोटोटाइप मॉडल की टेस्टिंग हाल ही में पूरी की है जिसे पॉपअप नेक्सट का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल इस पॉपअप नेक्सट का एक छोटा मॉडल बनाया गया है जिसे ड्रोन वीक में लोगों को दिखया गया। इस इंवेंट में क्या हुआ आइए आपको विस्तार से बताते हैं सबसे पहले ड्रोन ने पूरे हॉल में एक उड़ान भरी और फिर अपनी निश्चित जगह पर लैंड हो गया। 

इसके बाद एक छोटी कार ड्रोन के नीचे आकर खड़ी हो गई जिसमें लगा पैसेंजर्स कैप्सूल अपने आप लिफ्ट होकर ड्रोन में फिट हो गया। जिसके अच्छी तरह से लॉक होने के बाद ड्रोन कैप्सूल को लेकर उड़ गया। हालंकि इस इवेंट में प्रोटोटाइप मॉडल को उड़ान भरने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन फिर भी इसे कमर्शियल इस्तेमाल में लाना लगभग नामुमकिन है। 
विज्ञापन


क्योंकि इसे बाजार में उतारने से पहले सेफ्टी से जुड़े कई मानकों पर गौर करने की जरूरत है। इस प्रोटोटाइप ड्रोन टैक्सी को एयरबस, ऑडी और इटैलियन डिजाइन हाउस ने मिलकर बनाया है। जिसके बनाने में चेसिस विथ व्हील, टू-सीट कैप्सूल फॉर पैसेंजर्स और 4 रोटर ड्रोन बादि को इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें