फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टन मार्टिन ने लांच की वैंटेज कार, कीमत 2.86 करोड़ रुपये

Fri, 26 Oct 2018 04:03 PM IST
भावना चौधरी, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Aston martin vantage
विज्ञापन

ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन ने शुक्रवार को अपनी स्पोर्ट कार वैंटेज के नए संस्करण को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है, कंपनी ने इस कार की कीमत (एक्स-शोरूम) 2.86 करोड़ रुपये तय की है। इससे पहले एस्टन मार्टिन ने 2016 में भारतीय बाजार में अपनी डीबी11 कार को पेश किया था।

विज्ञापन


कंपनी अगले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रही है। एस्टन मार्टिन के दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया के सेल्स ऑपरेशन्स के प्रमुख नैंसी चेन ने कहा हम भारत को एक भारी क्षमता वाले एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देख रहे हैं।

इसलिए हम दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया में भारतीय बाजार पर बल दे रहे हैं। साथ ही हम उभरते हुए बाजारों में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए बहुत शोध कर रहे हैं। वैंटेज कार के केबिन की बात करें तो इसमें सेंटर कंसोल के टॉप पर 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया हुआ है।
विज्ञापन



कार में फ्रंट की तरफ सिग्नेचर ग्रिल दी गई हैं। ग्रिल के दोनों तरफ छोटे हैडलैंप्स लगे हैं। हैडलैंप्स का लेआउट डीबी11 से मिलता-जुलता है। कार फीचर्स के साथ-साथ रफ्तार में भी अव्वल है इसकी टॉप स्पीड 314 किमी प्रति घंटा है। कार को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में मात्र 3.6  सेकेंड का समय लगता है।

कार के पिछले हिस्से के डिजाइन को बेहद आकर्षक तरीके से बनाया गया है। कार में टिल्टेड साइड एसी वेंट दिए गए हैं। इनके अलावा ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, की-लैस एंट्री, स्टार्ट-स्टॉप, नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग डिस्टेंस डिस्प्ले, पार्क असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई फीचर भी नई वैंटेज में शामिल हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें