फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग की टेंशन से मुक्ति, Aptera Paradigm इलेक्ट्रिक कार चलेगी 1600 किमी

Fri, 08 Jan 2021 08:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी कंपनी Aptera Motors Corp. ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनाई है, जिसे कभी चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार Aptera Paradigm को कभी चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
Aptera Paradigm - फोटो : Aptera
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के बीच लोगों का रूझान वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आपके पास बिना ईंधन की कार चलाना का विकल्प मिले तो इसे कौन छोड़ना चाहेगा। ऐसे में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कार का विकल्प पेश कर रही हैं। इससे खरीदार कम लागत में शानदार माइलजे वाली कार का आनंद उठा सकते हैं। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए ऑटो निर्माता इसे और विकसित करने में जुटी हैं। मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करना सबसे बड़ी चिंता की बात है। ग्राहकों की इस चिंता को दूर करने की कोशिश में अमेरिकी कंपनी Aptera Motors Corp. ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनाई है, जिसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां जानते हैं इस कार के बारे में सारी डिटेल्स। 
विज्ञापन

1600 किमी है माइलेज
अमेरिका के इस ऑटोमोबाइल निर्माता ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनाई है, जिसे कभी चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार Aptera Paradigm को कभी चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कार सौर ऊर्जा यानी सूरज की किरणों से चार्ज होती है। इस कार की खासियत यह है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद यह कार 1600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 

बेहतरीन डिजाइन
Aptera ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Paradigm को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह सूर्य की रौशनी को आसानी से अब्जॉर्ब करे जिससे कार की बैटरी को चार्ज किया जा सके। अनोखी बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक कार तीन पहियों वाली है। देखने से यह एक छोटी जेट फ्लाइट जैसा लुक देती है। कंपनी का दावा है कि कार को आसानी से सूर्य की रौशनी से चार्ज कर एक साल में 11,000 माइल्स यानी 17,700 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। माइलेज के मामले में Aptera दिग्गज कंपनी Tesla से कहीं आगे निकल गई है। 

इंजन
Aptera Paradigm कार में 25.0 kWh से लेकर 100.0 kWh तक के बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक 100 kW फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम मॉडल से लेकर 150 kW ऑल व्हील ड्राइव पावरट्रेन तक के विकल्प चुन सकते हैं। यह कार अलग-अलग मॉडल के मुताबिक 134 bhp से लेकर 201 bhp तक का पावर जेनरेट कर सकती है। 

रफ्तार
Aptera Paradigm कार सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 177 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। हाल ही में Aptera ने सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का प्री-ऑर्डर सेल शुरू किया था। जिसमें Aptera Paradigm कार 24 घंटे से भी कम समय में सोल्ड आउट हो गई। 
विज्ञापन

रंगों के विकल्प और कीमत
Aptera Paradigm कार में दो लोग बैठ सकते हैं। कार को Sol (white), Noir (black) और Luna (silver) जैसे रंगों के विकल्प के साथ उतारा गया है। अमेरिका में Aptera Paradigm कार की शुरुआती कीमत 25,990 डॉलर यानी करीब 19.1 लाख रुपये रखी गई है। जबकि कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 46900 अमेरिकी डॉलर यानी 34.58 लाख रुपये है। कंपनी की योजना के मुताबिक इस कार का उत्पादन और डिलीवरी 2021 में शुरू हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें