महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Scorpio के टॉप एंड वेरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले फीचर शामिल कर दिया है। यानी अब इस कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले के मुकाबले ज्यादा यूजर फ्रेंडली हो गया है। अब कार को चला रहा व्यक्ति वॉयस कमांड या स्टीयरिंग माउेंटेड कंट्रोल्स के इस्तेमाल से बिना व्हील से हाथ हटाए अपने डिवाइस को एक्सेस कर सकेगा। कंपनी की दावा है कि इससे अब वाहन चालक का ध्यान केवल राइडिंग पर रहेगा।
बता दें कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले फीचर Mahindra Scorpio के S9 और S11 वेरिएंट्स में मिलेंगे। खास बात यह है कि इन नए फीचर्स के लिए ग्राहकों को कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि कंपनी ने इन वेरिएंट्स की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है।
इंजन
Mahindra Scorpio में 2179 सीसी का इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 140 Hp की पावर और 1500-2800 आरपीएम पर 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
फ्यूल क्षमता
Mahindra Scorpio में 60 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
वजन
इसका ग्रॉस वजन 2530 किलोग्राम है।
डाइमेंशन
इसकी लंबाई 4456 मिलीमीटर, चौड़ाई 1820 मिलीमीटर और ऊंचाई 1995 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2680 मिलीमीटर है।
सस्पेंशन
Mahindra Scorpio के फ्रंट में डबल विशबॉन टाइप, इंडीपेंडेंट फ्रंट क्वाइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में मल्टी लिंक क्वाइल स्प्रिंग के साथ एंटी रोल बार सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेकिंग
Mahindra Scorpio के फ्रंट में कैलिपर टाइप, वेंटीलेटेड डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।