ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd - HMIL) ने कुछ समय पहले अपनी लोकप्रिय एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) का नया जनरेशन भारत में लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में इस गाड़ी को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है, जहां 2020 Hyundai Creta की अब तक 1.15 लाख यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है।
बता दें कि ह्यूंदै ने अपनी 2020 वर्जन वाली Hyundai Creta को इसी साल मार्च 2020 में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक 60 फीसदी ग्राहकों ने इसके डीजल वेरिएंट को बुक किया है।
यहां जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूंदै ने Creta को साल 2015 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस एसयूवी को अब तक 5.20 लाख से भी ज्यादा ग्राहको ने खरीदा है।
इंजन
Hyundai Creta भारतीय बाजार में 1.6-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस
Hyundai Creta (Dual VTVT): परफॉर्मेंस
- इसका 1591 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 123PS की पावर पैदा करता है।
- इसका इंजन 4850 आरपीएम पर 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
Hyundai Creta (CRDi): परफॉर्मेंस
- इसका 1396 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 90PS की पावर पैदा करता है।
- इसका इंजन 1500-2750 आरपीएम पर 239 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
Hyundai Creta (CRDi के साथ VGT): परफॉर्मेंस
- इसका 1582 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 128PS की पावर पैदा करता है।
- इसका इंजन 1500-3000 आरपीएम पर 259 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
डायमेंशन
Hyundai Creta की लंबाई 4270 मिलीमीटर, चौड़ाई 1780 मिलीमीटर और ऊंचाई 1665 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 190 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2590 मिलीमीटर है।
कीमत
नई Hyundai Creta की शुरुआती दिल्ली-एक्स शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये है, जो 17.31 लाख रुपये तक जाती है।