फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैन से बंधी Mahindra Scorpio की तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर गदर, आनंद महिंद्रा बोले, लॉकडाउन...

Fri, 06 Nov 2020 05:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra Scorpio - फोटो : Twitter/@anandmahindra
विज्ञापन
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा न केवल अपने बिजनेस माइंड बल्कि, सोशल मीडिया पर अपने ट्विट्स के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके ट्विट्स अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। एक बार फिर उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें महिंद्रा स्कार्पियो कार चैन से पेड़ में बंधी नजर आ रही है।
विज्ञापन


दरअसल अक्सर हम देखते हैं कि लोग चोरी के डर से अपनी साइकिल या फिर मोटरसाइकिल को चैन से पेड़ या फिर पोल में बांध देते हैं। लेकिन कार को चैन से बांधने की यह तस्वीर काफी अलग और हैरान करने वाली है। यही कारण है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
 

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, "निश्चित तौर पर यह एक हाईटेक लॉकिंग समाधान नहीं है लेकिन यह मालिक के अत्याधिक लगाव को दर्शाता है! मेरे लिए, यह तस्वीर मेरी उस स्थिति को सटीक रूप से दिखाती है कि मैं लॉकडाउन के दौरान कैसा महसूस कर रहा हूं। हालांकि, इस वीकेंड मैं उस चैन को तोड़ने की पूरी कोशिश करूंगा… (अपने मास्क के साथ!)।
 
विज्ञापन

घर की छत पर खड़ी की Scorpio

अजीबो गरीब वायरल तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले Mahindra Scorpio कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही थी। दरअसल भागलपुर के रहने वाले इन्तसर आलम ने अपने घर की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो की टंकी बना डाली। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो की शक्ल वाली इस टंकी को बनवाने में उन्होंने 2.5 लाख रुपये तक खर्च कर दिए।

दरअसल महिंद्रा स्कॉर्पियो ही वह पहली कार थी, जिसे इस शख्स ने खरीदा था। इस कार से लगाव के चलते ही इन्होंने अपने चार मंजिला घर की छत पर एक ऐसी टंकी बनवाई, जो देखने में बिल्कुल उनकी पहली कार (स्कॉर्पियो का पहला मॉडल) की तरह लगती है।  

इस तस्वीर पर गौरव कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने तो महिंद्रा को टैग भी कर दिया, जिसके जवाब में कंपनी ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब भी दिया है।
 

Now that’s what I call a Rise story... Scorpio Rising to the Rooftop. 😊 My salaams & appreciation to the owner. We salute his affection for his first car! https://t.co/8hwT7bakWA

— anand mahindra (@anandmahindra) October 29, 2020
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें