फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंपनी की कारों में आ रही गंध, परेशान लोगों ने की शिकायत

Wed, 21 Nov 2018 01:47 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Smell in car
विज्ञापन

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने कारों में गंध आने को लेकर अहम कदम उठाया है। कुछ समय पहले एक ड्राइवर ने शिकायत दर्ज की थी। कि गंध के कारण उसकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। वैसे आमतौर पर ग्राहक नई गाड़ी की सुगंध काफी पसंद करते हैं लेकिन चीन के ग्राहकों ने इसे गंध का नाम देकर शिकायत की।

विज्ञापन


जिसके बाद कंपनी अपनी कारों में ओडर रिमूवल यानि गंध हटाने की प्रक्रिया का इस्तेमाल करेगी। फोर्ड के जेड एडंरसन ने बताया कि हमें ऐसी जानकारी मिली है यदि वास्तव में ऐसी समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा।

कंपनी इस पर काम कर रही है। नई कार की गंध को दूर करने के लिए कार को धूप में रखकर,खिड़कियां खोलकर,फैन और हीटर चलाकर इसे हटाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि यह टेक्नोलॉजी सिर्फ चीन के ग्राहकों के लिए लागू होगी या नहीं इस बात पर अभी संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन


इस पूरे तथ्य पर कंपनी के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गंध का कारण लेदर, विनायल,और प्लास्टिक द्वारा पैदा किए गए कंपाउड होते हैं। इसके साथ ही कार के एक हिस्से को दूसरे से जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला केमिकल भी इसमें अहम होता है। 

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि इस तरह की कार बाजार में कब तक आएंगी, लेकिन फोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार इस तरह की कारों का लगातार परिक्षण चल रहा है। इस सिस्टम के पूरी तरह से कामयाब होने पर इसका प्रॉडक्शन शुरू किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें