फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब Amazon Pay बेचेगी वाहन बीमा, Acko इंश्योरेंस के साथ किया गठजोड़, प्राइम मेंबर्स को एक्स्ट्रा डिस्काउंट

Thu, 30 Jul 2020 12:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Car Insurance - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन
ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Amazon (अमेजन) अब ऑनलाइन व्हीकल इंश्योरेंस बेचेगी। कंपनी की डिजिटल भुगतान इकाई Amazon Pay (अमेजन पे) ने बीमा कंपनी Acko General Insurance (एको जनरल इंश्योरेंस) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत अमेजन पे अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर्स और चार पहिया वाहनों के लिए बीमा देगी।
विज्ञापन


अमेजन ने कहा है कि अमेजन पे पर एको इंश्योरेंस के वाहन बीमा आसानी से उपलब्ध होंगे। वहीं अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स को वाहन इंशोरेंस खरीदने पर अलग से फायदा देगी। कंपनी अपने प्राइम मेंबर्स को बीमा खरीदने पर एक्सट्रा डिस्काउंट देगी। 

कंपनी ने कहा कि बीमा लेने के लिए ग्राहक को मोटरसाइकिल या कार की सामान्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद वह बीमा की राशि के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक बिना किसी समस्या के कागज के बिना दावा कर सकते हैं। कुछ शहरों में एक घंटे में पिकअप, तीन दिन में दावे का निपटान, एक साल की मरम्मत की वारंटी की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन


पॉलिसीधारकों को कम राशि के दावों का तुंरत निपटान का विकल्प मिलेगा। 

अमेजन पे के भारतीय परिचालन के निदेशक और वित्तीय सेवा के प्रमुख विकास बंसल ने कहा, "हम अमेजन पे को अपने ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद, सुविधाजनक और भुगतान पर लाभ देने वाली सेवा के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। अमेजन पे पर अधिक सेवाओं की मांग बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए हम वाहन बीमा उत्पाद की पेशकश कर रहे हैं। यह सस्ता, सुविधाजनक और आसान दावा निपटान प्रक्रिया उपलब्ध कराने वाला है।" 

एको जनरल इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण दुआ ने कहना है कि इस साझेदारी के माध्यम से हमने अपने बीमा को अधिक वहनीय, लेने में आसान और अधिक लोगों तक पहुंच वाला बनाया है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बीमा की खरीद से दावा निपटान तक बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें