फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टो, सेडान हो या फरारी सभी कारें मिलेंगी अब एक ही छत के नीचे

Sat, 18 Aug 2018 03:14 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
navneet motors
विज्ञापन

कार चाहे मारूति सुजुकी हो, बीएमडब्ल्यू हो या फरारी मुंबई के इस डीलर के पास सभी कारें मिलती हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको 3 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की कार एक ही छत के नीचे मिल जाती है। बीएमडब्ल्यू, फरारी, होंडा, वोल्वो, रॉयल रॉयस, जगुआर, मारूति सुजुकी जैसी कारों की बिक्री से नवनीत मोटर्स ने वित्तीय वर्ष 2018 में अपने 35 आउटलेट से लगभग 18,000 यूनिट्स बेची। जिसमें लगभग 2000 करोड़ रुपये की कमाई हुई। 

विज्ञापन


यह डीलर ग्रुप लग्जरी कारों के साथ लग्जरी बाइक्स में भी डील करता है। इंण्डियन मोटरसाइकिल और बीएमडब्ल्यू मोटोर्रड इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। नवनीत मोटर्स के एमडी नवनीत कचालिया ग्राहकों को ही अपना भगवान मानते हैं। उनके अनुसार ग्राहकों से उनके संबंध का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ता है। 

नवनीत कचालिया के भाई शरद कचालिया अपनी 38 साल की यात्रा को साझा करते हुए बताते हैं, 'हमने अपने ग्राहकों के साथ उनकी जिन्दगी की हर पल को जीया है। 90 के दशक से मारूति 800 से शुरुआत कर हमने अपने ग्राहकों को रोल्स रॉयस जैसी कारें बेची हैं।'
विज्ञापन


दरअसल सन 1979 में शरद के पिता का स्पेयर पार्टस का बिजनेस था। जिसमें शरद रोज वहां लग्जरी कारों को रिपेयर होते देखते थे। नवनीत ग्रुप का मेन फोकस अपने ग्राहकों को संतुष्ट करना होता है। यह ना सिर्फ जमीनी वाहन बल्कि हवा और पानी में चलने वाले वाहनों का भी शौक रखते हैं। नतीजन यह एयरक्राफ्ट, मोटरबोट्स और स्पीडबोट्स में भी डील करते हैं।

शरद के अनुसार कोई भी अपना नया बिजनेस शुरू करने से पहले काफी उम्मीद लेकर मार्केट में कदम रखता है। वे आगे कहते हैं कि मैंने आज तक ऐसा कोई व्यक्ति नहीं देखा जिसे कार पसंद ना हो।अपने इसी भरोसे के साथ हम हर पहलू को समझ कर आज हर सेंगमेंट की कार के साथ मार्केट में मौजूद हैं जिस भी उम्र का इंसान आये हमारे पास सब के लिए कुछ-ना-कुछ है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें