हालांकि वाहन को लेने से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि कंपनी आपको कंपनी कितने साल की गारंटी दे रही है। कुछ कंपनियां 1 साल तो कुछ 2 साल की गारंटी देती हैं वैसे आमतौर पर कंपनी मात्र 1 साल की वारंटी देती है जिसे आप बढ़वा भी सकते हैं।
हालांकि इसके फायदे तो हम आपको बता ही चुके हैं, लेकिन आमतौर पर लोग इस वारंटी को नहीं बढ़वाते है क्योंकि इसमें न तो आपका इंजन कवर होता है न ही कोई प्रमुख पार्ट। यह वारंटी मात्र आपके अचानक से खराब हुए पार्ट कवर करती है। जिसमें जरूरी है कि आप देख लें कि आपका क्या क्या पार्ट कवर हो रहा है।