फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEAT Tyres के साथ जुड़े आमिर खान, IPL 2020 के दौरान विज्ञापनों में आ रहे नजर

विज्ञापन
Aamir Khan in CEAT Tyres Advertisement - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के फैन इन दिनों उन्हें CEAT टायर्स के विज्ञापनों में देख रहे होंगे। दरअसल CEAT टायर्स इंडिया ने आमिर खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी के साथ हुए करार में आमिर खान दो साल की अवधि के लिए CEAT से जुड़े रहेंगे। इस दौरान आमिर कंपनी के सभी इवेंट और मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


आमिर खान और कंपनी के करार के तहत आईपीएल 2020 (IPL 2020) के दौरान दो विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। इन दोनों ही विज्ञापनों में आमिर खान CEAT के प्रीमियम टायर की एक नई रेंज को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।

पहले अभियान के अनुसार आमिर CEAT के SecuraDrive टायर्स को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं। इस विज्ञापन को आईपीएल की शुरुआत में प्रसारित किया गया था जो पूरे इवेंट खत्म होने तक दिखाया जाएगा। यह विज्ञापन ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह के अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रसारित हो रहा है। इस विज्ञापन का थीम 'डोन्ट बी ए डमी' है।
विज्ञापन


देश में फैले कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन में भीड़ का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस विज्ञापन में आमिर खान एक डमी के रूप में दिखाए गए हैं, जो Kia Seltos चला रहा है। इस विज्ञापन को O& M की तरफ से बनाया गया है। इस TVC में दिखाया गया है कि कैसे CEAT SecuraDrive टायर कई ड्राइविंग परिस्थितियों, तेज स्पीड और तुरंत ब्रेकिंग के दौरान भी अत्यधिक सुरक्षा देता है। कंपनी ने इस अभियान को ठीक आईपीएल 2020 से पहले शुरू किया है, जिससे यह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके। 
 
विज्ञापन

Ceat का 'पंचर सेफ' ट्यूबलेस टायर

हाल ही में Ceat ने मोटरसाइकिल के लिए 'पंचर सेफ' टायर लॉन्च किया था। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें क्या खास है। यह ट्यूबलेस टायर्स की एक नई रेंज है जो केरल, बेंगलुरु, मैसूर और कर्नाटक के अन्य हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कोयंबटूर और सलेम सहित दक्षिण भारत के बाजारों में उपलब्ध हैं।

Ceat के मुताबिक, टायर को इस तरह से बनाया गया है कि अगर यह पंचर हो जाए, तो टायर में मौजूद हवा पंचर के रास्ते से बाहर न निकले। यह एक पेटेंट सीलेंट का इस्तेमाल करता है जिसे Ceat की तरफ से इन-हाउस में विकसित किया गया है। पेटेंट सीलेंट पंचर को सील करता है। यह सीलेंट 2.5 मिलीमीटर तक के स्पेस को पंचर सील कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें