फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली कार को 6 दोस्तों ने खरीदा एक साथ

Wed, 20 Feb 2019 11:55 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Fiat Abarth Punto
विज्ञापन

भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली गाड़ी जब एक साथ 6 लोग खरीद लें तो चौकने वाली बात है। Fiat Abarth Punto भारतीयो की नापसंद गाड़ियों में से एक है। हालांकि यह 10 लाख रुपये की कीमत में सबसे ज्यादा पॉवर वाली गाड़ीयों में से भी एक है। लेकिन यह कम फीचर्स के चलते लोगों को अपनी तरफ कुछ खास मोहित नहीं कर पाई। फिर भी कुछ रफ़्तार के शैकिन ऐसे हुए जिन्हें Abarth Punto इतनी पसंद आई कि एक या दो नहीं बल्कि 6 कारों की डिलीवरी एक साथ ली। 

विज्ञापन


इन 6 गाड़ियों की डिलीवरी की तस्वीरों को एक अंग्रेजी वेबसाइट द्वारा साझा किया गया। पुंटो की सभी 6 कारें एक ही रंग ब्लैक और रेड की फिनिश में हैं। क्योंकि बाजार में उनका सफेद रंग उपलब्ध नहीं है। इन 6 दोस्तों ने अबार्थ पुंटो की बुकिंग से पहले टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, होंडा सिटी और फोर्ड फ्रीस्टाइल डीजल आदि गाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था। बता दें, 6 खरीदारों में से पांच पुणे से हैं। 

भारत की पहली Maruti 800, 36 सालों बाद होने जा रही गुलजार

विज्ञापन

Fiat Abarth Punto
डिलीवरी लेने वाले सभी लोग का फिएट ब्रांड से गहरा नाता है। इसके अलावा कई खरीदार फिएट कारों के पिछले ग्राहक हैं जिनके पास पहले से ही Punto, Linea और Palio गाड़ियां हैं। भारतीय बाजार में कम लोकप्रियता के कारण फिएट अबार्थ पुंटो पर भारी छूट दे रही है। मुंबई में फिएट अबार्थ पुंटो की एक्स-शोरूम कीमत 9.51 लाख रुपये है, लेकिन छूट के बाद नई एक्स-शोरूम कीमत केवल 7.5 लाख रुपये है। 

फिएट अबार्थ पुंटो में 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 145 बीएचपी की पावर और 212 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। अबार्थ पुंटो 0-100 किमी तक पहुंचने में मात्र 9.3 सेकंड का समय लेती है। डीलरशिप ने इस ग्रुप को एक साथ 6 गाड़ियां खरीदने पर बड़ा डिस्काउंट दिया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Fiat ब्रांड आने वाले महीनों में भारत को अलविदा कह सकती है।
अब Monthly Rent पर घर ले जाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में चलता है 75 किमी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें