फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2040 तक दुनिया में होंगी 55% इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Wed, 16 Jan 2019 11:56 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2019 Detroit Motor show
विज्ञापन

आज हर वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रूख कर रही हैं एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 20 साल बाद यानी 2040 में फिर से वह दौर आएगा। जब 55 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक होंगी। इस समय बाजार में पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री मंद पड़ी है। न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे प्रमुख देशो में भी बिक्री पर काफी असर देखने को मिला है।

विज्ञापन


इसी कारण वाहन निर्माता कंपनियां पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में इनोवेशन करने से कतरा रही हैं। डेट्रॉयट में चल रहे मोटर शो में कंपनियां एक के बाद एक इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार के मॉडल पेश कर रही हैं। जिनमें ध्यान देने वाली बात यह है कि पुराने पेट्रोल और डीजल  मॉडल को भी कंपनियों नए अवतार में पेश कर रही हैं। वहीं इन कारों से होने वाली कमाई को कंपनी इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट में भुनाना चाहती हैं। 

विज्ञापन

2019 Detroit Motor show
सन् 1900 से 1960 तक डेट्रॉयट शहर आॅटो इंडस्ट्री का हब था। 1932 में यह फोर्ड का रूज रिवर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया की सबसे की बड़ी फैक्ट्री में शुमार था। उस समय फैक्ट्री का हिस्सा करीब 172 किलोमीटर में फैला था। जिसमें एक लाख कर्मचारी काम किया करते थे, समय बदलता गया और धीरे-धीरे यहां 125 कंपनियां खुल गईं। 

बता दें, 1870 में यहां की जनसंख्या मात्र 80 हजार थी, जो 1930 में 15 लाख पहुंच गई। डेट्रॉयट एक समय में सिलिकॉन वैली की तरह दिखता था जिसकी साख 2008 की मंदी के कारण फीकी पड़ गई। हालांकि यह अब वापस अपने पुराने रंग में आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें