फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 सुजुकी हायाबुसा: 13.75 लाख रुपये की सुपरबाइक, सिर्फ 2.74 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार

Mon, 16 Dec 2019 04:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
2020 Suzuki Hayabusa - फोटो : Twitter
विज्ञापन
Suzuki Motor Corporation, Japan की भारतीय साझीदार Suzuki Motorcycle India Private Limited (SMIPL) सुजुकी ने सुजुकी हायाबुसा का 2020 एडिशन लॉन्च किया है। 2020 Hayabusa (2020 हायाबुसा) दो रंगों में उपलब्ध है - मेटलिक थंडर ग्रे और कैंडी डेरिंग रेड। कंपनी ने हायाबुसा में किसी भी तरह का यांत्रिक बदलाव नहीं किया है। यह भारत स्टेज VI (BS6) उत्सर्जन नियमों के मानकों के लिए अनुरूप नहीं है जो 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा। हायाबुसा बीएस4 इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन

सुजुकी इंडिया के अनुसार, 2020 हायाबुसा सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। इसमें नए ग्राफिक्स और एक नया फ्रंट ब्रेक कैलिपर मिलेगा। 2020 Hayabusa की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.75 लाख रुपये है। 

2020 हायाबुसा के इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1340 सीसी का इन-लाइन-फोर सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 197 BHP की पावर और 155 NM का टॉर्क पैदा करता है। 

सुजुकी हायाबुसा को पसंद करने वालों की वर्ग बहुत बड़ा है और वह 2017 में भारत में असेंबल होने वाली सुजुकी की पहली बड़ी बाइक बन गई। सुजुकी हायाबुसा महज 2.74 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। हायाबुसा की टॉप स्पीड  299 किमी प्रति घंटा है। 

2020 हायाबुसा भारत में बिक्री के लिए पेश किया जाने वाला आखिरी मॉडल होगा, जब तक कि सुजुकी एक पूरी तरह से नई डिजाइन और नई इंजन वाला हायाबुसा लॉन्च न कर दे, और ऐसा शायद 2021 से पहले संभव नहीं लगता। नेक्स्ट जनरेशन मॉडल में BS6 इंजन मिलेगा।
विज्ञापन

भारतीय बाजार में 2020 हायाबुसा का मुकाबला कावासाकी निंजा ZX-14R होगा। हालांकि इसकी कीमत हायाबुसा से कहीं ज्यादा है। निंजा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 17.90 लाख रुपये है। भारत में 2020 हायाबुसा को सीकेडी (कम्पलीटली लॉक डाउन) यूनिट के तौर पर बेचा जाएगा। हायाबुसा को सुजुकी के गुरुग्राम स्थित प्लांट में असेम्बल किया जाएगा और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी की शुरुआत 20 जनवरी 2020 से की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें