रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई सिलेरियो, सुजुकी के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इसी प्लेटफॉर्म पर मारुति की डिजायर, स्विफ्ट, बलेनो और एस-प्रेसो जैसी गाड़ियां काम करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च कर सकती है, जो मौजूदा सिलेरियो की जगह लेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 Maruti Celerio में कई कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई ग्रिल, नए हेडलाइट्स और एलईडी सिग्नेचर स्टाइलिंग के साथ नए टेललैम्प्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इसमें नई डिजाइन के बंपर के साथ अपडेटेड टेलगेट दे सकती है। लीक तस्वीरों को देखने के बाद यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि इसका साइज मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 Maruti Celerio में कई नए और अपडेटेड फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग वील, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो नई सिलेरियो में कोई मैकेनिकल बदलाव देखने को मिले इसकी बहुत कम उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 66 bhp की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुनने का भी विकल्प मिल सकता है।
इस बीच कई ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि WagonR की तरह ही 2020 Maruti Celerio भी दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है। इनमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हो सकता है।