इस एस्यूवी में दो बॉडी स्टाइल दी गई है। इसमें 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) शामिल हैं। कंपनी इसकी बिक्री कम्पलीट बिल्ट यूनीट (CBU) के जरिए करेगी। भारतीय बाजार में नई Land Rover Defender को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें Base, S, SE, HSE और First Edition शामिल हैं।
खास बात यह है कि 2020 Land Rover Defender की कीमतों की घोषणा इस साल फरवरी महीने में ही हो गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके लॉन्च को टाल दिया गया था। Defender 110 की डिलीवरी तुरंत शुरू हो जाएगी। लेकिन, Defender 90 की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को कुछ महीनों का इंतजार करना होगा।
इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। वहीं, परफॉर्मेंस की बात करें तो भारतीय स्पेसिफिकेशन वाले Defender में केवल 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 292 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
2020 Land Rover Defender के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5,018 मिलीमीटर, चौड़ाई 2,105 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,967 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 3,022 मिलीमीटर है।