फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 Maruti Suzuki Baleno के फेसलिफ्ट वर्जन की बुकिंग शुरू, 27 जनवरी को लॉन्चिंग!

Wed, 16 Jan 2019 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
baleno facelift 2019
विज्ञापन

मारुति सुजुकी बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन 27 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। वहीं नेक्सा डीलरों ने नए फेसलिफ्ट वर्जन की एडवांस बुकिंग करनी शुरू कर दी है। बलेनो को साल 2015 में लॉन्च किया गया था, और लॉन्चिंग के बाद से पहली बार बलेनो में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। कंपनी ने बलेनो के दामों में भी बढ़ोतरी की है और पहले मुकाबले यह ज्यादा महंगी हो गई है।   

विज्ञापन

मिलेंगे लग्जरी हैचबैक वाले फीचर

बलेनो में कई नए फीचर शामिल किए गए हैं। खबरें आ रही हैं कि बलेनो में रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी फॉग लैंप्स जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। खबरें हैं कि अब बलेनो के सभी वैरियंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलेंगे। फिलहाल ये लग्जरी फीचर केवल हुंडई आई20 जैसी महंगी हैचबैक कारों में ही आ रहे हैं। इससके अलावा बलेनो में स्पीड सेंसिग डोर लॉक्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम, प्रीमियम सीट फैब्रिक्स, नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डायल और मारुति सुजुकी सियाज की तरह डैशबोर्ड में फॉक्स वुड फीनिशिंग दी जा सकती है।  

11 हजार रुपए में नई बलेनो की बुकिंग

खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरों ने मात्र 11 हजार रुपए में नई बलेनो की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि मारुति ने अभी तक बलेनो की लॉन्चिंग तारीख का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि 27 जनवरी को कंपनी इसकी लॉन्चिंग करेगी।
 

1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन

2019 New Maruti suzuki Baleno RS

फिलहाल, मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी की पॉवर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं 1.3 लीटर का डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वर्जन में स्टैंडर्ड 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि सीवीटी का विकल्प दिया गया है। वहीं डीजल वर्जन में केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया गया है। वहीं आरएस वैरियंट में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन है, जो 101 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है।

 
विज्ञापन

कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

कीमतों की बात करें, तो नई बलेनो के एंट्री लेवल सिग्मा पेट्रोल की कीमतों में 3,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 5.41 लाख रुपए में मिलेगी। वहीं सिग्मा डीजल 6.54 लाख रुपए में मिलेगी। वहीं डेल्टा और जीटा की कीमतों में 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं बलेनो के आरएस परफॉमेंस वैरियंट में भी 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 8.53 लाख रुपए में मिलेगी। जबकि बलेनो अल्फा पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 8.46 लाख रुपए होगी।  
 
2019 Baleno Facelift Variants  
Ex-Showroom Prices
Sigma Petrol Rs. 5.41 lakh
Delta Petrol Rs. 6.05 lakh
Zeta Petrol Rs. 6.73 lakh
Alpha Petrol Rs. 7.41 lakh
Delta Petrol CVT Rs. 7.18 lakh
Zeta Petrol CVT Rs. 7.78 lakh
Alpha Petrol CVT Rs. 8.46 lakh
Sigma Diesel Rs. 6.54 lakh
Delta Diesel Rs. 7.23 lakh
Zeta Diesel Rs. 7.84 lakh
Alpha Diesel Rs. 8.53 lakh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें