नई BMW 3 सीरीज का सीधा मुकाबला ऑडी A4, जगुआर एक्सई और आगामी वोल्वो एस 60 से होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नई 3 सीरीज डीजल के बेसिक वर्जन की कीमत एक्स-शो रूम कीमत 41 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है जबकि इसके पेट्रोल मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 48.5 लाख रुपये तक जा सकती है।
बात इंजन की करें तो भारत में नई 3 सीरीज को को पेट्रोल और डीजल इंजन में लाया जायेगा। इसके 330i वर्जन में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो ज्यफा पावर और टॉर्क के साथ आएगा। इसमें 258hp और 400Nm टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसके 320d में डीजल वर्जन में 2.0-लीटर का इंजन मिलेगा जो 190hp और 400Nm का टार्क देगा। दोनों ही इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे। इंजन बीएस-6 नॉर्म्स से लैस होगा।
नई 3 सीरीज में सेफ्टी का पूरा ध्यान दिया जायेगा। कार में एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, सिटी ब्रेकिंग फ़ंक्शन और पैदल चलने की चेतावनी, और लेन प्रस्थान चेतावनी जैसे फीचर्स शामिल किये जायेंगे। कार के भाहरी लुक्स में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। वही इसके को भी पहले की तुलना में ज्यादा लग्जरी किया जायेगा।