फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई BMW 3 Series भारत में 21 अगस्त को होगी लांच

Sun, 07 Jul 2019 03:55 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2019 BMW 3 Series - फोटो : BMW
विज्ञापन

भारत में BMW की 3 सीरीज बेहद पॉपुलर है औरन यह कंपनी की एंट्री लेवल लग्जरी सेडान कार भी है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने समय-समय पर इसमें कई बदलाव किये हैं। और अब एक बार फिर कंपनी नई 6 जनरेशन 3 Series को भारत में 21 अगस्त को लांच करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए ऑफिसियल इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। आइये जानते हैं इस बार BMW नई 3 सीरीज में क्या नया लेकर आ रही

विज्ञापन

कीमत

नई BMW 3 सीरीज का सीधा मुकाबला ऑडी A4, जगुआर एक्सई और आगामी वोल्वो एस 60 से होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नई 3 सीरीज डीजल के बेसिक वर्जन की कीमत एक्स-शो रूम कीमत 41 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है जबकि इसके पेट्रोल मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 48.5 लाख रुपये तक जा सकती है।
 

इंजन

बात इंजन की करें तो भारत में नई 3 सीरीज को को पेट्रोल और डीजल इंजन में लाया जायेगा। इसके 330i वर्जन में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो ज्यफा पावर और टॉर्क के साथ आएगा। इसमें 258hp और 400Nm टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसके 320d में डीजल वर्जन में 2.0-लीटर का इंजन मिलेगा जो 190hp और 400Nm का टार्क देगा। दोनों ही इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे। इंजन बीएस-6 नॉर्म्स से लैस होगा।
विज्ञापन

फीचर्स

नई 3 सीरीज में सेफ्टी का पूरा ध्यान दिया जायेगा। कार में एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, सिटी ब्रेकिंग फ़ंक्शन और पैदल चलने की चेतावनी, और लेन प्रस्थान चेतावनी जैसे फीचर्स शामिल किये जायेंगे। कार के भाहरी लुक्स में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। वही इसके को भी पहले की तुलना में ज्यादा लग्जरी किया जायेगा।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें