निसान 27 मार्च को अपनी कार टेरानो को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने पहले ही बताया कि इस बार कि टेरानो पहले के मुकाबले छोटी और बोल्ड होगी। निसान ने अपनी एसयूवी में कुछ नए तकनीकि बदलाव किये हैं।
हालांकि नई टेरोना बहुत हद तक बाजार में मौजूद टेरोना से मिलती है। नई टेरोना फेसलिफ्ट वेरिएंट में कुल 20 से ज्यादा छोटे और बड़े बदलाव किेए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कार के इंटीरियर में बड़ा बदलाव किया गया है। कंपनी ने कार के कैबिन में कई चेंज आपको नजर आएंगे। निसान ने कार के इस मॉडल में स्विंग मिरर और नया एक्सटीरियर पेंट शेड दिया है।
डीलर्स की मानें तो 2017 टेरानो में नया टचस्क्रीन इनफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में वहीं पुराना मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग मौजूद रहेगा। उम्मीद है कि इस कार को नया रंग मिलेगा।