फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौटने लगा ऑटो कंपनियों का कामकाज, प्रोडक्शन के साथ रिटेल आउटलेट भी खोले

Tue, 12 May 2020 10:02 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
लंबे समय बाद ऑटो कंपनियों का कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। कंपनियां धीरे-धीरे अपने प्लांट्स में प्रोडक्शन शुरू कर रही हैं। साथ ही रिटेल आउटलेट भी खोल रही हैं। मारुति सुजुकी के 600 और ह्यूंदै के 150 डीलर्स नेटवर्क खुल गए हैं। वहीं हीरो मोटोकॉर्प के 1500 से ज्यादा रिटेल आउटलेट खोल दिए हैं। इसके बाद कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में ही 10 हजार मोटर साइकिल और स्कूटर्स की बिक्री की है।
विज्ञापन

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में पहली बार होलसेल डिस्पैच शुरू किया है। और गुरुग्राम, देहरादून और हरिद्वार में कामकाज शुरू कर दिया है। मारुति सुजुकी द्वारा उत्पादन शुरू करने की घोषणा के बाद कंपनी को 550 कारों की नई बुकिंग मिली है। बजाज  ऑटो ने चाकन, वलुज, पंतनगर प्लांट शुरू किया है। लॉकडाउन में बजाज ऑटो के 1000 करोड़ के एक्सपोर्ट ने प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। 

महंगी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने भारत में ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। इससे ग्राहक वायरस की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के दैरान अपने घर से ही गाड़ी की बुकिंग कर सकेंगे। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने देशभर के अपने डीलर नेटवर्क को इस ऑनलाइन मंच के साथ जोड़ दिया है। इसके माध्यम से ग्राहक न सिर्फ घर बैठे कार की बुकिंग कर सकते हैं। बल्कि अपनी कार की सर्विस बुकिंग भी करा सकते हैं। कंपनी के भारतीय  परिचालन के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन नेकहा कि कंपनी ग्राहकों के लिए भविष्य की प्रौधोगिकी को पेश करने में हमेशा आगे रही है। कंपनी के देशभर में अभी कुल 36 बिक्री केंद्र है। 
विज्ञापन

वहीं ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा कि उसके चेन्नई कारखाने का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। कंपनी ने कहा कि काम शुरू करने के पहले दिन ही प्लांट में 200 कारों का उत्पादन किया गया है। बता दें कि देशभर में वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के कारण सभी ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने और डीलरशिप को बंद कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें