फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi Price Hike: ऑडी ने भारत में कीमतें बढ़ाने का एलान किया, जानें कितने बढ़ेंगे दाम और क्यों लिया गया फैसला

Thu, 12 Mar 2026 01:39 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Audi Price Hike India 2026: जर्मन कार निर्माता ऑडी ने कार कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। ये उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो लग्जरी कार खरीदने का सपना देख रहे थे। कंपनी ने बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू करने का फैसला किया है। कितना होगा कीमतों में इजाफा और क्यों लिया कंपनी ने फैसला जानेंगे वजह।
विज्ञापन
ऑडी लोगो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ऑडी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। ये उन लोगों के लिए एक झटका है जो लग्जरी कार खरीदने का प्लान बना रहे थे। मशहूर जर्मन कार कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगी। आइए समझते हैं कि कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया है और इसका कार खरीदारों पर क्या असर पड़ेगा।

कितनी महंगी होंगी कारें?

ऑडी इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, भारत में बिकने वाली उनकी सभी लग्ज़री कारों और एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत में 2 प्रतिशत तक का इजाफा किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी किसी एक मॉडल पर नहीं बल्कि ऑडी की पूरी मॉडल रेंज पर लागू होगी।

आखिर क्यों बढ़ाई जा रही हैं कीमतें?

कीमतें बढ़ाने के इस फैसले के पीछे ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने मुख्य रूप से दो कारण बताए हैं। दरअसल, कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और पार्ट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा विनिमय दरों यानी करेंसी रेट्स में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर भी कंपनी पर पड़ रहा है। इन बढ़ते खर्चों का बैलेंस बनाए रखने के लिए ही यह कदम उठाया जा रहा है। अपनी बात रखते हुए ढिल्लों ने कहा, "लागत और करेंसी में बदलाव को देखते हुए हम 1 अप्रैल से 2% तक का मामूली एडजस्टमेंट कर रहे हैं। हालांकि हमारी पूरी कोशिश है कि इसका असर ग्राहकों की जेब पर कम से कम पड़े।"

भारत में अभी कितनी है ऑडी कारों की कीमत?

भारत में ऑडी एंट्री-लेवल से लेकर हाई-परफॉर्मेंस कारों तक की एक लंबी रेंज ग्राहकों के लिए पेश करती है। इस लाइनअप में ऑडी Q3 जैसी शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर ऑडी RS Q8 जैसी दमदार और स्पोर्टी गाड़ियां शामिल हैं। अगर कीमतों की बात करें तो भारतीय बाजार में ऑडी कारों की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹43.23 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप-एंड मॉडल्स के लिए यह कीमत ₹2.34 करोड़ तक जाती है।

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

अगर आप ऑडी की कार लेने का सपना देख रहे हैं या पहले से ही प्लानिंग कर चुके हैं, तो मार्च 2026 के खत्म होने से पहले कार बुक करना आपके लिए 'फायदे का सौदा' रहेगा। 1 अप्रैल के बाद आपको उसी कार के लिए हज़ारों से लेकर लाखों रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें