फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi S5 Sportback भारत में लॉन्च: जानें इस लग्जरी सेडान कार की खूबियां और कीमत

Mon, 22 Mar 2021 12:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Audi S5 Sportback (ऑडी S5 स्पोर्टबैक) को भारत में CBU उत्पाद के रूप में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-AMG C 43, Mercedes-Benz GLC 43 AMG और BMW M340i जैसी कारों से होगा। 
विज्ञापन
Audi S5 Sportback - फोटो : Audi India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Audi (ऑडी) ने सोमवार को भारतीय बाजार में नई 2021 S5 स्पोर्टबैक लग्जरी सेडान कार लॉन्च कर दी है। कंपनी ने भारत में इस कार को उतारने से पहले कई बार इसकी टीजर तस्वीर जारी की। अब आखिरकार यह यहां लॉन्च कर दी गई है। S5 स्पोर्टबैक कार को भारत में 2017 में पेश किया गया था। नया मॉडल पिछली कार के अपडेटेड वर्जन के रूप में आया है। नई कार के एक्सटीरियर डिजाइन को पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसके साथ ही कार के इंटीरियर और केबिन को भी अपडेट किया गया है। 
विज्ञापन

दमदार इंजन

नई 2021 S5 स्पोर्टबैक कार में एक 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो, वी6 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 354 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्प में 8-स्पीड टिपट्रॉनिक गियरबॉक्स शामिल है, जो ऑडी के क्वाट्रो सिस्टम से लैस। इस कारण यह कार के सभी पहियों में पावर भेजता है। यह कार 4.8 सेकंड के 0 से से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ऑडी एस 5 स्पोर्टबैक की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है। कार में 5 ड्राइविंग मोड्स - डायनेमिक, कम्फर्ट, एफिशिएंसी, ऑटो और इंडिविजुअल मिलता है। 

लुक और डिजाइन

कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसका लुक काफी स्पोर्टी और डिजाइन आकर्षक है। कार के फ्रंट में थोड़ा बदलाव किया गया है। इसमें शार्प-लुकिंग एलईडी हेडलैंप और डीआरएल शामिल किए गए हैं। नए स्टैंडर्ड मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स ने बड़े मैट ब्लैक हनीकॉम्ब मेश ग्रिल को सिल्वर एक्सेंट के साथ सजाया गया है। इसके अलावा, एक नया एंगुलर बंपर, क्वाड-टिप एग्जॉस्ट 19-इंच के अलॉय व्हील्स और लुक को गोल करने के लिए एक स्पॉइलर दिया गया है। 

इंटीरियर और फीचर्स

कार के इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो इसमें भी कई बदलाव किए गए हैं। कार को एक ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है जो स्पोर्टबैक के बाहरी डिजाइन के साथ मेल खाता है। कार में एक 10-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन दिया गया है। ड्राइवर के लिए 12.2 इंच की डिजिटल एमआईडी स्क्रीन भी है। इसके साथ ही एस-बैजिंग के साथ 3-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

कीमत

2021 S5 स्पोर्टबैक लग्जरी सेडान कार की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79.06 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

मुकाबला

Audi S5 Sportback (ऑडी S5 स्पोर्टबैक) को भारत में CBU उत्पाद के रूप में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-AMG C 43, Mercedes-Benz GLC 43 AMG और BMW M340i जैसी कारों से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें