फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi RS e-tron GT: क्या ऑडी आरएस ई ट्रॉन जीटी भारत में बंद हो गई है? कंपनी ने वेबसाइट से हटाया

Thu, 23 Apr 2026 06:57 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑडी इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से RS e-tron GT को हटा दिया है। जिससे इस परफॉर्मेंस ईवी सेडान के बाजार से हटने का संकेत मिलता है।
विज्ञापन
Audi RS e-tron GT - फोटो : Audi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Audi India (ऑडी इंडिया) ने अपनी वेबसाइट से Audi RS e-tron GT (ऑडी आरएस ई ट्रॉन जीटी) को हटा दिया है।

वाहन निर्माता कंपनी के इस कदम से संकेत मिलता है कि वह इस इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस सेडान को भारत में बंद कर सकती है। यह मॉडल CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में भारत में आयात किया जाता थाष और कंपनी के प्रीमियम पोर्टफोलियो का हिस्सा था।

विज्ञापन

Audi RS e-tron GT - फोटो : Audi

RS e-tron GT में क्या खास है?

RS e-tron GT ऑडी की परफॉर्मेंस ईवी लाइनअप का एक प्रमुख मॉडल था।

इसमें 84 kWh की बैटरी और 800-वोल्ट आर्किटेक्चर मिलता था, जिससे यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

डुअल-मोटर सेटअप के साथ यह कार दमदार पावर और टॉर्क देती थी, जिससे इसकी परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार जैसी थी।

यह कार कुछ ही सेकंड में तेज रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड भी काफी ऊंची है।

Audi RS e-tron GT - फोटो : Audi

इंटीरियर और फीचर्स कैसे हैं?

इस सेडान का इंटीरियर स्पोर्टी और ड्राइवर-फोकस्ड डिजाइन के साथ आता था।

फ्रंट सीट्स बकेट स्टाइल की थीं, जिनमें वेंटिलेशन और हीटिंग का विकल्प मिलता था।

इसके अलावा, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन, प्रीमियम साउंड सिस्टम और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए थे।

क्या अब विकल्प कम हो गए हैं?

RS e-tron GT के हटने के बाद भारत में परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर के विकल्प काफी सीमित हो गए हैं।

अब इस सेगमेंट में मुख्य विकल्प के रूप में Porsche Taycan ही बचता है।

क्या Audi S5 Sportback भी बंद हुई?

Audi S5 Sportback को भी हाल ही में कंपनी की वेबसाइट से हटा दिया गया है।

यह भारत में आखिरी S-बैज्ड सेडान थी और परफॉर्मेंस सेडान सेगमेंट में एक अहम मॉडल मानी जाती थी।

Audi S5 Sportback - फोटो : Audi

S5 Sportback में क्या खास है?

Audi S5 Sportback कार में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन दिया गया है, जो क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है।

यह इंजन दमदार पावर और टॉर्क जनरेट करता है, जिससे कार की परफॉर्मेंस काफी मजबूत है।

इंटीरियर में प्रीमियम मटेरियल्स, बड़ा टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, वर्चुअल कॉकपिट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

क्या यह सेडान सेगमेंट में गिरती मांग का संकेत है?

ऑडी के इन मॉडलों को हटाने से यह संकेत मिलता है कि भारत में परफॉर्मेंस सेडान की मांग कम हो रही है।

एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, सेडान सेगमेंट धीरे-धीरे सिमटता नजर आ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें