क्या कीमतों में भी बदलाव हुआ है?
TVS Raider की कीमतों में भी हालिया अपडेट के साथ मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो 1,500 रुपये तक है। लाइनअप के अलग-अलग वेरिएंट्स में यह बढ़ोतरी अलग-अलग है, जिससे कुल कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।
TVS Raider 125 मोटरसाइकिल के बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत अब 82,860 रुपये से शुरू होती है। और टॉप-स्पेक TFT DD मॉडल के लिए यह 98,550 रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस कैसी है?
TVS Raider 125 में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है।
यह इंजन अच्छी पावर और टॉर्क देता है, जिससे शहर और हाईवे दोनों में संतुलित परफॉर्मेंस मिलती है।
इसमें ग्लाइड-थ्रू-टेक्नोलॉजी (GTT) फीचर भी दिया गया है। जिससे बाइक बिना एक्सेलेरेटर के धीमी स्पीड पर आसानी से चल सकती है, जो ट्रैफिक में काफी मददगार है।
iGO वेरिएंट में बूस्ट मोड भी मिलता है, जो जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टॉर्क देता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम में क्या मिलता है?
बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेकिंग सेटअप वेरिएंट के हिसाब से बदलता है। कुछ में ड्रम ब्रेक मिलते हैं, जबकि अन्य में फ्रंट डिस्क और कुछ वेरिएंट्स में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ में ABS सपोर्ट भी मिलता है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी कितनी एडवांस है?
TVS Raider 125 में LED लाइटिंग और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
हायर वेरिएंट्स में कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए कॉल, मैसेज और नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा, बाइक में आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम और अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। जो माइलेज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।
क्या यह बाइक अभी भी एक मजबूत विकल्प है?
नए रंग और अपडेट के साथ TVS Raider 125 अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनी हुई है।
यह स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस का अच्छा संतुलन देती है, जो इसे एंट्री-लेवल स्ट्रीटबाइक सेगमेंट में लोकप्रिय बनाए रखता है।