असम की युवती अपने घर का पालन पोषण करने के लिए साइकिल पर सब्जी बेचती थी। जब पुलिस को जनमोनी गोगो नाम की इस युवती और उसके घर की हालत के बारे में पता चला तो पुलिस ने उसे मोपेड गिफ्ट की है। ताकि उसे इस काम में मदद मिल सके।
विज्ञापन
2 of 5
सब्जी बेचने वाली लड़की को पुलिस ने गिफ्ट की मोपेड
- फोटो : Social Media
जनमोनी गोगो असम के डिब्रूगढ़ जिले के सफकती घोगोरा गांव की रहने वाली हैं। जो कि यहां पर लॉकडाउन के बीच भी सब्जी बेच रही हैं। बता दें कि गोगो के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके खर का खर्चा भी जनमोनी गोगो द्वारा बेची गई सब्जियों से मिलने वाले पैसों से ही चलता है।
विज्ञापन
3 of 5
सब्जी बेचने वाली लड़की को पुलिस ने गिफ्ट की मोपेड
- फोटो : Social Media
हालांकि जनमोनी गोगो अब यह उपहार पाकर बेहद खुश हैं। इस पर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि जगमोनी गोगी साइकिल पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट पालती थी। इसके बाद पुलिस ने जगमोनी के आत्म सम्मान और उनकी सोच से प्रेरित होकर उन्हें यह गिफ्ट भेट किया है।
4 of 5
सब्जी बेचने वाली लड़की को पुलिस ने गिफ्ट की मोपेड
- फोटो : Social Media
बता दें कि पुलिस ने यह ट्वीट 11 मई को किया था। वहीं अब जगमोनी की साइकिल पर सब्जी बेचने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
सब्जी बेचने वाली लड़की को पुलिस ने गिफ्ट की मोपेड
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर लोग जगमोनी के काम की काफी तरीफ कर रहे हैं। साथ ही असम पुलिस को भी लोग सैल्यूट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने गरीब जगमोनी को यह गिफ्ट देकर बेहतर काम किया है।